HDFC Bank PO Exam Date 2025: एग्जाम डेट जारी– जानें पूरी डिटेल
HDFC बैंक द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और रिलेशनशिप मैनेजर भर्ती 2025 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 11 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने HDFC Bank में PO या रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hdfcbank.com पर जाकर पूरा परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं.
HDFC Bank PO परीक्षा 2025 का शेड्यूल
बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, HDFC बैंक PO एवं रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 11 मई 2025 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर कॉल लेटर भेजे जाएंगे, जिससे वे परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा सकें।
HDFC Bank परीक्षा का प्रारूप और मार्किंग स्कीम
HDFC बैंक PO परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसकी समय-सीमा 1 घंटा रखी गई है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों के रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश और बैंकिंग अवेयरनेस की जानकारी को परखा जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और समय प्रबंधन परीक्षा में सफलता की कुंजी होगा।








IBPS RRB परीक्षा तिथ...
SBI Clerk 2026: एसबीआई कà¥...
MP Patwari Exam Date 2026 Out: मध्...


