Eklavya Model Residential Schools (EMRS) ने 7267 पदों पर मेगा भर्ती का ऐलान किया है, जो इस समय यह EMRS भर्ती 2025 तेजी से सर्च की जा रही है। यह भर्ती सिर्फ नौकरी का मौका नहीं बल्कि ट्राइबल एजुकेशन सेक्टर में एक स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाने का सुनहरा अवसर है।
EMRS भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब बारी हैं EMRS भर्ती 2025 परीक्षा की जिसे जल्द ही आयोजित किया जाएगा। अगर आपने भी 7267 पदों पर भर्ती आवेदन किए है, तो यहां दिए चयन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि को जानना बहुत जरूरी है।
इस भर्ती का आयोजन Ministry of Tribal Affairs के अधीन आने वाले National Education Society for Tribal Students (NESTS) द्वारा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार टीचिंग (शिक्षक) और नॉन-टीचिंग (गैर-शिक्षक) दोनों कैटेगरी में पद निकाले गए हैं, जिससे देशभर के योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा।
एक्सपर्ट्स का कहना है — “EMRS Vacancy 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू साबित हो सकती है जो शिक्षा क्षेत्र में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं।”
EMRS Full Form in Hindi: क्या है EMRS का पूरा नाम, उद्देश्य, और इसका महत्व
EMRS Recruitment 2025: क्या जानना जरूरी है?
-
पदों की संख्या: कुल 7267 पद भरे जाएंगे, जिसमें प्रमुख पद हैं Principal (225), PGT (1460), TGT (3962), Female Staff Nurse (550), Accountant (61), Junior Secretariat Assistant (228), Lab Attendant (146) आदि।
-
आवेदन तिथि: आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है
-
आवेदन शुल्क: ₹150 से ₹700 तक (पद और श्रेणी अनुसार)।
-
चयन प्रक्रिया: CBT परीक्षा, इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन।
-
परीक्षा मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)।
-
मासिक वेतन: ₹22,500 से लेकर ₹1,80,560 तक पद के अनुसार।
EMRS Previous Year Question Paper PDF: डाउनलोड करें और तैयारी को बनाए बेहतर
EMRS Recruitment 2025 Notification PDF
Eklavya Model Residential Schools (EMRS) ने 19 सितंबर 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर “EMRS Recruitment 2025” के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसमें 7267 शिक्षण और गैर-शिक्षण (Teaching & Non-Teaching) पदों की भर्ती की जाएगी।
Click Here to Download EMRS Recruitment 2025 Notification PDF
EMRS वेतन संरचना 2025 — पदवार विवरण
| पद / पोस्ट | पे लेवल (7th CPC) | प्रारंभिक वेतन (₹) | वेतन सीमा (₹) | खास बातें |
|---|---|---|---|---|
| Principal | Level 12 | ₹78,800 | ₹78,800 – ₹2,09,200 | अनुभव आवश्यक |
| Vice Principal | Level 10 | ₹56,100 | ₹56,100 – ₹1,77,500 | न्यूनतम 2 वर्ष अनुभव |
| Post Graduate Teacher (PGT) | Level 8 | ₹47,600 | ₹47,600 – ₹1,51,100 | मास्टर्स + B.Ed |
| Trained Graduate Teacher (TGT) | Level 7 | ₹44,900 | ₹44,900 – ₹1,42,400 | ग्रेजुएट + B.Ed, CTET |
| Female Staff Nurse | Level 5 | ₹29,200 | ₹29,200 – ₹92,300 | डिप्लोमा/डिग्री आवश्यक |
| Accountant | Level 5 | ₹29,200 | ₹29,200 – ₹92,300 | कॉमर्स में स्नातक |
| Junior Secretariat Assistant (JSA) | Level 2 | ₹19,900 | ₹19,900 – ₹63,200 | ग्रेजुएट + टाइपिंग स्पीड |
| Lab Attendant | Level 1 | ₹18,000 | ₹18,000 – ₹56,900 | न्यूनतम योग्यता आवश्यक |
योग्यता और आयु सीमा
- PGT के लिए मास्टर्स और B.Ed डिग्री आवश्यक।
- TGT के लिए बैचलर डिग्री, B.Ed और CTET क्वालिफिकेशन चाहिए।
- प्रिंसिपल पद के लिए 10 साल का अनुभव होना अनिवार्य।
- आयु सीमा पदों के हिसाब से 35 से 50 वर्ष तक रखी गई है।
EMRS Recruitment 2025 Apply Online Link
EMRS Apply Online 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ और जानकारी सही तरीके से अपलोड करें। अंतिम सबमिशन से पहले हर विवरण को दोबारा जांचना जरूरी है ताकि कोई गलती न हो।
Click Here to Apply Online for EMRS Recruitment 2025


RRB Group D CAT Verdict Update: सुनवाई प...
UP Home Guard Recruitment 2025: यूपी में...
NABARD Grade A भर्ती 2025: 91 पदों के लि...


