एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) ने 02 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ECGC PO एडमिट कार्ड 2025-26 जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने ECGC प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, अब अपना ECGC PO कॉल लेटर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं। यह ECGC PO परीक्षा, 11 जनवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ECGC PO एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ECGC PO एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (ECGC) द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां जारी कर दी गई हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, एडिटिंग और शुल्क भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी एक नज़र में देख सकते हैं—
| महत्वपूर्ण तिथि | विवरण |
|---|---|
| ECGC PO एडमिट कार्ड जारी | 02 जनवरी 2026 |
| ECGC PO परीक्षा तिथि | 11 जनवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि | 11 जनवरी 2026 |
ECGC PO एडमिट कार्ड 2025-26 डाउनलोड लिंक
ECGC PO एडमिट कार्ड 2025-26 का डायरेक्ट डाउनलोड लिंक 02 जनवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ECGC PO Admit Card 2025-26 – Click Here to Download
ECGC PO एडमिट कार्ड 2025-26 जारी होने के साथ ही परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, सभी विवरण जांचें और परीक्षा से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
ऐसे डाउनलोड करें ECGC PO एडमिट कार्ड 2025-26
ECGC PO एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: ECGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Step 2: होम पेज पर उपलब्ध Career टैब पर क्लिक करें।
Step 3: “ECGC PO Admit Card 2025-26” लिंक खोजें।
Step 4: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
Step 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और सेव करें।
यदि किसी भी विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत ECGC से संपर्क करें।
ECGC PO एडमिट कार्ड के साथ, फोटो पहचान पत्र (Photo ID Proof), फोटोग्राफ: पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना होगा, बिना आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
वहीं निषिद्ध वस्तुएँ (Prohibited Items): परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएँ लाना वर्जित है


Bihar Police SI Prelims Admit Card 2026 ...
CGPSC एडमिट कार्ड 2025 जारी: डाउनलोड करे...
IBPS RRB PO मेन्स एडमिट कार्ड 2025 जारी:...


