
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !
1. कॉक्स बाजार में ओसियन डांस फेस्टिवल 2019 की हुई शुरुआत

- बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में ओसियन डांस फेस्टिवल 2019 का आरंभ हो चूका हैं।
- ओसियन डांस फेस्टिवल बांग्लादेश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह है जिसमें 15 देशों के करीब 200 से अधिक नर्तक, कोरियोग्राफर और विद्वान भाग ले रहे हैं।
- इस वर्ष के महोत्सव का विषय ‘ब्रिजिंग द डिस्टेंस’ या दुरुत्तर सेतुबंधन है। आयोजन में प्रस्तुत किया जाने वाला नृत्य सांस्कृतिक और आर्थिक दूरियों को धटाने वाले विचारों को प्रदर्शित करेंगे।
- उत्सव का आयोजन नृत्यजोग द्वारा किया जा रहा है जो बांग्लादेश में वर्ल्ड डांस अलायन्स (WDA) की शाखा है।
- महोत्सव का उद्देश्य बांग्लादेश में सांस्कृतिक पर्यटन का विस्तार करना है। साथ ही इसमें कलाकारों द्वारा नृत्य प्रदर्शन के अलावा सेमिनार और चर्चा भी शामिल है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना
2. मणिपुर में संगाई महोत्सव 2019 की हुई शुरुआत

-
मणिपुर में प्रत्येक वर्ष 21 से 30 नवंबर तक “मणिपुर संगाई महोत्सव” का आयोजन किया जाता है।
-
महोत्सव का नाम केवल मणिपुर में पाए जाने वाले मृग-मरी संगाई हिर के नाम पर रखा गया है।
-
इसकी शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी और अब यह दुनिया में मणिपुर की समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा मंच बन गया है।
- इस महोत्सव का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है और जो कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला सबसे बड़ा महोत्सव है।
- इम्फाल के हपता कांगजेइबुंग में उत्सव का औपचारिक उद्घाटन समारोह किया गया।
- महोत्सव के दौरान, राज्य के विभिन्न समुदायों के साथ-साथ अन्य राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक खेल, लोक नृत्य और शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मणिपुर की राजधानी: इंफाल
- मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
- मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
3. एलियूड किपचोगे और दालिलाह मुहम्मद को चुना गया एथलीट ऑफ द इयर

- दो घंटे से कम में मैराथन पूरी करने वाले एलियूड किपचोगे और 400 मीटर बाधा दौड़ विश्व चैम्पियन दालिलाह मुहम्मद ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार’ जीता।
- किपचोगे (35 वर्ष) ने शनिवार को मोनाको में यह पुरस्कार हासिल किया, उन्होंने पिछले महीने उन्होंने 42.195 किलोमीटर की दूरी एक घंटे 59 मिनट 40.2 सेकेंड में तय करके इतिहास रचा था ।
- अमेरिका की दालिलाह ने इस सुनहरे वर्ष में अमेरिकी ट्रायल्स में 52.20 सेकेंड समय के 2003 से चले आ रहे रिकार्ड को तोड़कर विश्व रिकार्ड बनाया था और इसके बाद उन्होंने दोहा में नये विश्व रिकार्ड समय 52.16 सेकेंड से विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण पदक जीता था।
4. RBI ने गैर-निवासी रुपये वाले खातों का बढ़ाया दायरा

- RBI ने गैर-निवासियों को घरेलू मुद्रा में क्रॉस-बॉर्डर लेन-देन को बढ़ाने के लिए गैर-निवासियों को रुपया-मूल्यवर्गीय विदेशी उधार, ट्रेड क्रेडिट और ट्रेड इन्वोइसिंग जैसे खाता खोलने की अनुमति देकर विशेष गैर-निवासी रुपये खातों (SNRR account) के दायरे का विस्तार किया।
- भारत से बाहर रहने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी भारत के व्यापार में रुचि हो, वह रुपये में लेनदेन के लिए बैंक से लेनदेन बिना ब्याज वाले विशेष गैर-निवासी रुपया खाता (SNRR account) खोल सकता है।
- वर्तमान में SNRR खातों के कार्यकाल पर लगे 7 वर्ष का प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है। इसके आलावा RBI ने निर्यात घोषणा फॉर्म (EDF) की औपचारिकता के बिना सीमा शुल्क के विशेष अधिसूचित क्षेत्र से बिना बिके कोरा हीरों के दोबारा निर्यात संबंधित मानदंडों को संशोधित किया है।
- भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के तहत की गई थी।
- RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई
5. मुथूट फाइनेंस ने IDBI म्यूचुअल फंड का किया अधिग्रहण

-
देश की सबसे बड़ी गोल्ड ऋणदाता गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड ने IDBI एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड और IDBI म्यूचुअल फंड ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौतें में प्रवेश किया हैं।
- मुथूट फाइनेंस IDBI एसेट मैनेजमेंट और IDBI एमएफ ट्रस्टी के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों को 215 करोड़ रुपये में खरीदेगा।
- लेनदेन फरवरी 2020 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सहित नियामकों से अनुमोदन प्राप्त करने के अधीन है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी): जॉर्ज एलेक्जेंडर मुथूट
- स्थापित: 1939; मुख्यालय: कोच्चि, केरल
6. भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन बैठक की करेगा मेजबानी

-
भारत 2020 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की युवा वैज्ञानिकों तथा अन्वेषकों (यंग साइंटिस्ट्स एंड इनोवेटर्स) बैठक की मेजबानी करेगा।
-
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और विभागों तथा विज्ञान और टेक्नालॉजी सहयोग पर स्थायी कार्य समूह की 5वीं बैठक रूस के मॉस्को में सम्पन्न हुई।
- एससीओ के 8 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों ने 3 दिन की बैठक के बाद विज्ञान और टेक्नालॉजी की 5वीं बैठक के प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।
- बैठक में एससीओ के युवा वैज्ञानिकों तथा अन्वेषकों की बैठक 2020 में आयोजित करने के भारत के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई।।
- एससीओ के महासचिव: व्लादिमीर नोरोव
- स्थापित: 19 सितंबर 2003; मुख्यालय: बीजिंग, चीन
7. लक्ष्य सेन ने जीता स्कॉटिश ओपन का खिताब

- भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पिछले तीन महीनों में अपना चौथा खिताब पाने के लिए ब्राजील के गोर कोल्हो को हराकर स्कॉटिश ओपन प्रतियोगिता में पुरूष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है।
- विश्व के 41 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो टूर्नामेंट में खिताब जीतने के लिए 56 मिनट में 18-21, 21-18, 21-19 से जीत दर्ज की।
- स्कॉटलैंड की राजधानी: एडिनबर्ग; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड
8. राफेल नडाल ने जीता डेविस कप 2019 का खिताब

- टेनिस स्टार राफेल नडाल ने मैड्रिड में अपने घरेलु प्रसंशको के बीच कनाडा के डैनिस शापोवालोव को हराकर स्पेन के लिए छठा डेविस कप खिताब जीत लिया है।
- नडाल ने कनाडा के शापोवालोव को 6-3, 7-6 (9-7) से हराकर स्पेन को 2-0 से जीत दिलाई।
9. माइक्रोसाफ्ट ने K12 कार्यक्रम को समूचे भारत में किया रोलआउट

-
माइक्रोसाफ्ट ने गुड़गांव में अपने एजुकेशन डेज़ के दूसरे संस्करण के तहत अपने K12 एजुकेशन ट्रांसफोर्मेशन फ्रेमवर्क को देश भर के स्कूलों में बड़े पैमाने पर रोलआउट किया है।
-
माइक्रोसाफ्ट एजुकेशन डेज़ पर 700 से अधिक स्कूल लीडर्स, शिक्षक और माइक्रोसाफ्ट पार्टनर्स एकजुट हुए, जहां उन्हें लर्निंग के भविष्य पर अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला।
- कार्यक्रम के दौरान माइक्रोसाफ्ट के लीडर्स और माइक्रोसाफ्ट इनोवेटिव एजुकेटर विशेषज्ञों के नेतृत्व में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें एआई, टीम, माइनक्राफ्ट और फ्लिपग्रिड जैसी तकनीकों के इस्तेमाल द्वारा लर्निंग के अनुभव को रोचक बनाने के विषय पर विचार प्रस्तुत किए।
- देश भर के स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों ने भी अभिनव तरीकों का प्रदर्शन किया, जिसमें वे छात्रों के लिए एआई, सरलीकरण, निजीकरण और STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) सीखने को लाकर डिजिटली रूपांतरित कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी : सत्य नडेला
- स्थापित: 4 अप्रैल, 1975; मुख्यालय: वाशिंगटन, अमेरिका
10. NVIDIA ने दुनिया का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर बनाने का किया दावा

- NVIDIA ने Microsoft Azure पर क्लाउड आधारित एक नए तरह के GPU-त्वरित सुपर कंप्यूटर डिज़ाइन करने की घोषणा की है।
- सिंगल 800 NVIDIA V100 टेंसर कोर GPU का उपयोग करके NDv2 सुपरकंप्यूटर AI और हाई-पर्फोमंस कंप्यूटिंग एप्लीकेशनों की मांग पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- मेल्लानोक्स इन्फिनिबैंड बैकएंड नेटवर्क इसे दुनिया का सबसे बड़ा GPU- त्वरित क्लाउड-आधारित सुपर कंप्यूटर बनाता है।
- यह ग्राहकों को अपने डेस्क से एआई सुपर कंप्यूटर को ऑन-डिमांड किराए पर लेने में सक्षम बनाता है, और बड़े पैमाने पर ऑन-प्रिमाइसेस सुपर कंप्यूटर की क्षमताओं से मेल खाता है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ceo) NVIDIA : जेन्सेन हुआंग
- मुख्यालय: सांता क्लारा, कैलिफोर्निया, अमेरिका
11. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कैलाश जोशी का निधन

- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन हो गया है।
- ‘राजनीति का संत’ कहे जाने वाले जोशी ने 1977 से 1978 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
- वह आठ बार विधायक और राज्यसभा एवं लोकसभा के सदस्य भी रहे थे।
12. पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन

- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी का निधन हो गया।
- गोस्वामी, राज्य में ज्योति बसु और बुद्धदेव भट्टाचार्जी के मंत्रिमंडल वाली वामपंथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।
13. NCC ने मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया

-
दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने 24 नवंबर को अपना 71वां स्थापना दिवस मनाया।
-
समारोह की शुरुआत रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और NCC के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने की, और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में एनसीसी के कैडेटों ने मार्च, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक विकास कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
- एनसीसी युवाओं को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
- एनसीसी के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा
- संस्थापक: यूनाइटेड किंगडम की सरकार
- स्थापित: 16 अप्रैल 1948
- मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली
14. इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन : 25 नवम्बर

- दुनिया भर में इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ़ वायलेंस अगैनेस्ट वीमेन (महिलाओं के खिलाफ हिंसा को ख़त्म करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस) 25 नवंबर को मनाया जाता है।
- इस वर्ष का विषय “ऑरेंज द वर्ल्ड: जनरेशन इक्वेलिटी स्टेंड अगेंस्ट रेप” है।
- यह वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने और ख़त्म करने का एक प्रयास है, जो दर्शाता है कि यौन हिंसा और बलात्कार पर व्यापक प्रभाव है।
- विषय में ऑरेंज रंग मानव अधिकारों का उल्लंघन किए बिना बेहतर भविष्य का प्रतीक है जो दुनिया भर में 3 महिलाओं में से 1 महिला को प्रभावित करता है।
15. अमरावती को भारत के मानचित्र में आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में किया गया शामिल

- भारतीय सर्वेक्षण विभाग और केंद्रीय इंजीनियरिंग एजेंसी ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बताने वाले भारत के नवीनतम मानचित्र को जारी किया है।
- अमरावती 2 नवंबर, 2019 को केंद्र द्वारा जारी पिछले मानचित्र में शामिल नहीं किया गया था, जिसमें हैदराबाद को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में दिखाया था।
- एपी राज्य का विभाजन 2014 में किया गया था और तभी तय किया गया था कि हैदराबाद शहर 10 साल की अवधि के लिए दोनों राज्यों की प्रशानिक राजधानी के रूप में काम करेगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल:बिस्वभूषण हरिचंदन
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी
More Current Affairs Show
Practice Current Affairs & Banking Quiz
You may also like to Read:
- Study notes of banking awareness for IBPS Exam
- More questions of banking awareness for bank exams
- More Current affairs questions
- LIC Assistant Result 2019
- UPTET Online Form 2019
- RBI Grade B Result 2019
- CTET Admit Card 2019
- Current Affairs