ii.समग्र पोषण के लिए प्रधान मंत्री की ओवररचिंग योजना- पोषण अभियान 2022 तक लक्षित दृष्टिकोण के साथ कुपोषण को दूर करने के लिए एक बहु-मंत्रालयी अभिसरण मिशन है

ii.नया राजधानी शहर को अभी तक नाम नहीं दिया गया है, यह एक विशाल द्वीपसमूह राष्ट्र के बीच में होगा और पहले से ही अपेक्षाकृत पूर्ण बुनियादी ढाँचा है क्योंकि यह बालिकापान और समरिंदा शहरों के निकट है।
- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति: जोको विडोडो; मुद्रा- इंडोनेशियाई रुपिया।
राज्य समाचार

ii.यह पहल शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। इस अनूठे कैफे में गरीब लोगों और कूड़ा बीनने वालों को एक किलोग्राम प्लास्टिक के बदले में मुफ्त भोजन मिलेगा, जबकि आधा किलोग्राम प्लास्टिक कैफे में लाने पर नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
iii.एकत्रित कचरा ठोस-द्रव अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र में बेचा जाएगा। एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को आगे चलकर विलयन में बदल दिया जाएगा और फिर इसका उपयोग शहर में सड़कों के निर्माण में किया जाएगा। अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का पहला डस्टबिन-मुक्त शहर है।
- छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल।
- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके।

ii.रिलायंस पावर ने बांग्लादेश में चटगांव के पास कुतुबदिया द्वीप पर 500 mmscfd (मिलियन स्टैण्डर्ड क्यूबिक फीट पर डे) एलएनजी टर्मिनल स्थापित करने के लिए पेट्रो बांग्ला के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका; पीएम: शेख हसीना।

ii.यह एक कार्यक्रम है जो इंजीनियरिंग के छात्रों को बाज़ार-तैयार, प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा जो प्रमुखत: सामाजिक समस्याओं के समाधान के रूप में है।
iii.इस कार्यक्रम के तहत, आवेदक मशीन लर्निंग, क्लाउड और एंड्रॉइड जैसी प्रमुख तकनीकों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन अभिगम के अवसरों में भाग लेंगे।
- केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री: रविशंकर प्रसाद।
- गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सुंदर पिचाई।


ii.शीर्ष स्थान पर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा (86 प्रतिशत) विश्व के सबसे खुश देशों के रूप में उभरे हैं, जबकि रूस (47 प्रतिशत) 28 बाजारों के समूहों में सबसे नीचले स्थान पर है।
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। वह कल्याण सिंह का स्थान लेंगे।
- हिमाचल के राज्यपाल के रूप मिश्र की भूमिका को पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय संभालेंगे।
- तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में ईएसएल नरसिम्हन की जगह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सौन्द्रराजन को नियुक्त किया गया है।
- भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कोशियारी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे।
- पी सतशिवम के स्थान पर आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है

- थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।

i. भारत सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अब उन्हें विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
- एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई।
- स्थापित: 1 जुलाई 1955।

i.IPS अधिकारी विवेक कुमार जौहरी ने देश के सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल, BSF के महानिदेशक (DG) के रूप में कार्यभार संभाला।
ii.वह कैबिनेट सचिवालय के तहत बाह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में विशेष सचिव के रूप में सेवारत रहे हैं। वह अगले वर्ष सितंबर में सेवानिवृत्त होंगे और बल के 25 वें प्रमुख हैं।
- बीएसएफ का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 1 दिसंबर 1965।
12. ए-वेब की चौथी महासभा बेंगलुरु में होगी आयोजित

ii.भारत 2019-21 के कार्यकाल के लिए ए-वेब के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेगा। बैठक में विश्व भर के 50 से अधिक देश हिस्सा लेंगे। ए-वेब विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकायों का सबसे बड़ा संघ है।
- ए-वेब 14 अक्टूबर 2013 को स्थापित किया गया था; स्थायी सचिवालय : सियोल, दक्षिण कोरिया।
- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा
13. राजेंद्र बी.अक्लेकर द्वारा “ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ इंडियन रेलवे” शीर्षक पुस्तक लिखी गयी

ii.भारतीय रेलवे के इतिहास पर यह नई पुस्तक 1830 के दशक से लेकर नई हाई-स्पीड ट्रेन 18 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर तक की यात्रा को उल्लेखित करती है।
14. एमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री वैलेरी हार्पर का निधन

15. यशस्विनी देसवाल ने ISSF विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

- ब्राजील की राजधानी: ब्रासीलिया; ब्राजील की मुद्रा: ब्राजील रियल।
16. जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक दर्ज करने वाले तीसरे भारतीय बने

ii.उन्होंने लगातार तीन बार विकेट लेकर डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स और रोस्टन चेज़ को बाहर कर दिया।


ii.इस जीत का मतलब यह भी था कि भारत अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है। भारत ने 2013 और 2017 में पिछली जीत के बाद रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता है.
19. रूस, भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को गगनयान मिशन के लिए करेगा प्रशिक्षित

ii.भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को रूसी सुविधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गगनयान मिशन के मद्देनजर भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ाने की सुविधा के लिए मास्को में दूतावास में एक विशेष इसरो इकाई की स्थापना की जाएगी।
- इसरो के अध्यक्ष: के. सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969।

ii.मंत्री ने 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों के लिए सीजीएचएस लाभार्थियों की नई योजना “वार्षिक स्वास्थ्य जांच” भी शुरू की।
- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन।
Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.