CBSE ने CTET 2025 के लिए बड़ी घोषणा कर दी है! लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह खुशखबरी है कि CTET 2025 Online Form अब 18 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं, यानी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अंतिम मौका है।
वहीं परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है—CTET 2025 एग्जाम 8 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित होगा। ऐसे में जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह सही समय है कि वे बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन करें, क्योंकि इस बार परीक्षा पैटर्न और नियमों में भी कुछ बदलाव का संकेत मिला है, जिससे प्रतियोगिता पहले से ज्यादा कड़ी होने वाली है।
यहाँ CTET 2026 नोटिफिकेशन — प्रमुख बातें दी गई हैं:
-
परीक्षा का नाम: Central Teacher Eligibility Test (CTET)
-
Conducting Body: CBSE
-
परीक्षा स्तर: राष्ट्रीय स्तर
-
परीक्षा आवृत्ति: वर्ष में 1–2 बार
-
एग्ज़ाम मोड: ऑफ़लाइन (Pen & Paper)
-
पेपर:
-
Paper I (Class I–V)
-
Paper II (Class VI–VIII)
-
-
परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट प्रति पेपर
-
प्रश्न प्रकार: Multiple Choice Questions (MCQs)
-
भाषाएँ: हिन्दी, अंग्रेज़ी एवं 20+ क्षेत्रीय भाषाएँ
-
नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
-
सूचना बुलेटिन: डाउनलोड करें
-
ऑफिशियल वेबसाइट: https://ctet.nic.in/
CTET 2026 — महत्वपूर्ण तिथियाँ
- नोटिफिकेशन जारी: 27 नवंबर 2025
- आवेदन तिथि: 27 नवंबर – 18 दिसंबर 2025
- करैक्शन विंडो: 23 – 26 दिसंबर 2025
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से 2 दिन पहले
- परीक्षा तिथि: 8 फ़रवरी 2026
- परिणाम (अनुमानित): मार्च 2026
CTET नोटिफिकेशन 2026 PDF – यहां से करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है, जिसमें परीक्षा तिथि, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता मानदंड, फीस संरचना और दोनों पेपरों (Paper I & II) से जुड़े सभी महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
उम्मीदवार इस PDF को डाउनलोड करके पूरे सिलेबस, एग्जाम मोड, जरूरी दस्तावेज़ों और आवेदन संबंधी निर्देशों को आसानी से समझ सकते हैं। यदि आप CTET 2026 परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो इस PDF को ध्यान से पढ़ना आपकी तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
CTET 2026 के लिए यहां से भरें फॉर्म
CTET 2026 का ऑनलाइन आवेदन लिंक 27 नवंबर 2025 से सक्रिय हो गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
CTET Application Form 2026 कैसे भरें?
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा:
- CTET की वेबसाइट पर जाएं और New Registration / Apply Online पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त Application Number और Password से लॉगिन करें।
- विस्तृत आवेदन फॉर्म भरें (शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी, पता आदि)।
- पासपोर्ट-साइज़ फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- परीक्षा फीस ऑनलाइन जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और Confirmation Page डाउनलोड कर लें।
(सलाह: आवेदन शुरू करने से पहले सभी दस्तावेज़, फोटो और सिग्नेचर तैयार रखें।)
CTET पात्रता मानदंड 2026
CTET की पात्रता Paper I और Paper II के लिए अलग-अलग है। कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। शिक्षक प्रशिक्षण के फ़ाइनल ईयर के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
Paper I (कक्षा 1 से 5) — इनमें से किसी एक योग्यता को पूरा करना आवश्यक:
- सीनियर सेकेंडरी (45% अंकों के साथ) + 2 वर्षीय D.El.Ed.
- या सीनियर सेकेंडरी + 4 वर्षीय B.El.Ed.
- या ग्रेजुएशन + B.Ed.
- या नोटिफिकेशन में दिए अनुसार अन्य समकक्ष योग्यताएँ।
Paper II (कक्षा 6 से 8) — इनमें से किसी एक योग्यता की आवश्यकता:
- ग्रेजुएशन (40–50% अंक) + 2 वर्षीय D.El.Ed.
- या ग्रेजुएशन + B.Ed./B.El.Ed.
- या सीनियर सेकेंडरी + B.A./B.Sc.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed.
- या ग्रेजुएशन (50% अंक) + 1 वर्षीय B.Ed. Special Education
राष्ट्रीयता & आयु सीमा
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- आयु सीमा: कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं



रिज़र्व बैंक (RBI) भर्ती 2026 नोटिफिकेशन...
DRDO CEPTAM 11 भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जार...
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2025 योग्यता को जान...


