COVID 19 वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, भारत में भी लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है. पर भारतीय सरकार ने समय रहते देश को lockdown कर दिया था जिसकी वजह से अभी देश के हालात बिगड़े नहीं हैं. भारत के प्रधान मंत्री ने पहले 21 दिनों किया जो 14 अप्रैल को पूरा हुआ. lockdown 2.0 15 अप्रैल से शुरू हुआ और 3 तारीख तक रहने वाला है. पिछले 1 सप्ताह में सरकार ने जिला स्तर पर कोरोना के मामलों पर नजर रखी. जिला स्तर पर लॉकडाउन से कुछ छूट देने के लिए, सरकार पूरे देश के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीन Zones में बांटा है. यह जोन कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या के आधार पर निर्धारित किये जायेंगे. इससे पहले चीन ने भी वुहान शहर को इसी तरह रेड, ऑरेंज और ग्रीन तीन Zones में बांटा गया था. यह छूट 20 अप्रैल से दी गई है. ग्रीन जोन में वो जिले हैं जो कोरोना के प्रभाव से बिल्कुल मुक्त है. इनमें मुख्य रूप से छूट दी जा रही है. ऑरेंज जोन के अंतर्गत वो जिले हैं जहाँ कुछ मामले सामने आये हैं पर वह हॉटस्पॉट से बाहर हैं और रेड जोन के अंतर्गत सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों को रखा गया है, वे जिले जो हॉटस्पॉट के अंतर्गत है. हॉटस्पॉट जिलों में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है. अब लोग यह जानना चाहते होंगे कि उनके जिले को किस जोन में रखा गया, इसकी पूरी जानकारी आप यहाँ प्राप्त कर सकते हैं.
रेड जोन के अंतर्गत 170 जिलों को रखा गया है. इसके अंतर्गत वो जगहें आती हैं, जो हॉटस्पॉट बने हुए हैं. रेड जोन को भी 2 भागों में बांटा गया है. पहले वो जहां कोरोना आउटब्रेक हुआ है, दूसरे वो जहाँ कोरोना पॉजिटिव के मामले बहुत अधिक आये और कलस्टर बन गया. कोरोना आउटब्रेक में 123 वहीँ कोरोना कलस्टर में 47 जिले रखे गए हैं.
कुल हॉटस्पॉट रेड जोन जिले: 123 ( कोरोना आउटब्रेक )
- आंध्र प्रदेश (11 जिले): कुरनूल, गुंटूर, नेल्लोर, प्रकाशम, कृष्णा, वाईएसआर, पश्चिम गोदावरी, चित्तूर, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, और अनंतपुर.
- बिहार (1 जिला): सीवान
- चंडीगढ़ UT (1 जिला): चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़ (1 जिला): कोरबा
- दिल्ली: (9 जिले): दक्षिणी दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण पूर्व, पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली
- गुजरात (5 जिले): अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, राजकोट
- हरियाणा (4 जिले): नूंह, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल
- जम्मू और कश्मीर (6 जिले): श्रीनगर, बांदीपोरा, बारामूला, जम्मू, उधमपुर, कुपवाड़ा
- कर्नाटक (3 जिले): बेंगलुरु शहरी, मैसूरु, बेलगावी
- केरल (6 जिले): कासरगोड, कन्नूर, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, तिरुवनंतपुरम, पठानमिट्टा
- मध्य प्रदेश (5 जिले): इंदौर, भोपाल, खरगोन, उज्जैन, होशंगाबाद
- महाराष्ट्र (11 जिले): मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, सांगली, अहमदनगर, यवतमाल, औरंगाबाद, बुलढाणा, मुंबई उपनगरीय और नासिक
- ओडिशा (1 जिला): खुर्दा
- पंजाब (4 जिले): सासनगर, एसबीएस नगर, जालंधर, पठानकोट
- राजस्थान (11 जिले): जयपुर, टोंक, जोधपुर, बांसवाड़ा, कोटा, झुंझनू, भीलवाड़ा, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़ और भरतपुर
- तमिलनाडु (22 जिले): चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयम्बटूर, इरोड, तिरुनेलवेली, डिंडीगुल, विल्लुपुरम, नामक्कल, थेनी, चेंगलपट्टू, तिरुप्पूर, वेल्लोर, मदुरै, तूतीकोरिन, करूर, विरुधनगर, कन्नियाकुमारी, कुड्डलोर, तिरुवल्लूर, तिरुवल्लूर नागपट्टिनम.
- तेलंगाना (8 जिले): हैदराबाद, निजामाबाद, वारंगल अर्बन, रंगा रेड्डी, जोगुलंबागडवाल, मेडचल मल्काजगिरि, करीमनगर, और निर्मल.
- उत्तर प्रदेश (9 जिले): आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, लखनऊ, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली, फिरोजाबाद, और मुरादाबाद
- उत्तराखंड (1 जिला): देहरादून
- पश्चिम बंगाल (4 जिले): कोलकाता, हावड़ा, पुरबा मेदिनीपुर, 24 परगना उत्तर
कोरोना क्लस्टर – हॉटस्पॉट जिले
- अंडमान और निकोबार (1 जिला): दक्षिण अंडमान
- असम (5 जिले): गोलाघाट, मारीगांव, नलबाड़ी, गोलपारा,धुबरी
- बिहार (3 जिले): मुंगेर, बेगूसराय, गया
- छत्तीसगढ़ (1 जिला): रायपुर
- दिल्ली (1 जिला): उत्तर पश्चिम
- गुजरात (1 जिला): पाटन
- हरियाणा (2 जिले): अंबाला, करनाल
- हिमाचल प्रदेश (5 जिले): सोलन, ऊना, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा
- जम्मू और कश्मीर (2 जिले): शोपियां, राजौरी
- झारखंड (2 जिले): रांची, बोकारो
- कर्नाटक (5 जिले): दक्षिण कन्नड़, बीदर, कलबुर्गी, बगलकोट, धारवाड़
- केरल (1 जिला): वायनाड
- लद्दाख (1 जिला): कारगिल
- मध्य प्रदेश (1 जिला): मुरैना
- महाराष्ट्र (3 जिले): कोलापुर, अमरावती, पालघर
- ओडिशा (1 जिला): भद्रक
- पंजाब (4 जिले): अमृतसर, मनसा, लुधियान, मोगा
- राजस्थान (1 जिला): उदयपुर
- तेलंगाना (1 जिला): नलगोंडा
- यूपी (4 जिले): बुलंदशहर, सीतापुर, बस्ती, बागपत
- उत्तराखंड (2 जिले): नैनीताल, उधमसिंह नगर
Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material
Also Check,


RBI Office Attendant Recruitment 2026 No...
08th January Daily Current Affairs 2026:...
फ्रेशर्स के लिए Federal Bank Office Assi...


