छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और आधिकारिक खबर सामने आ चुकी है। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। CG TET परीक्षा राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है, ऐसे में लाखों उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट बेहद अहम माना जा रहा है।
इस पेज पर आपको CG TET परीक्षा तिथि 2026 संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी, जिसमे एग्जाम का पूरा शेड्यूल, एडमिट कार्ड डेट, शिफ्ट टाइमिंग और लेटेस्ट अपडेट कवर है.
CG TET Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Key Dates)
CG Vyapam (छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, CG TET 2026 परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 23 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे।
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| आवेदन | 13 नवंबर-8 दिसंबर 2025 |
| आवेदन सुधार (Correction Window) | 9 से 11 दिसंबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 23 जनवरी 2026 |
| परीक्षा तिथि | 1 फरवरी 2026 (रविवार) |
CG TET Exam Date 2026 Notice Out

CG TET Exam Timing 2026 (Shift-Wise)
CG TET परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की जाएगी—
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 – प्राथमिक शिक्षक)
- समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 – उच्च प्राथमिक शिक्षक)
- समय: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:45 बजे तक
CG TET Admit Card 2026 कब होगा जारी
CG TET एडमिट कार्ड 2026, 23 जनवरी 2026 को CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. CG TET एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, परीक्षा समय और जरूरी निर्देश दिए होंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
CG TET Admit Card 2026 – Download Link (Active on 23rd January 2026)
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- एडमिट कार्ड जारी होते ही डाउनलोड कर सभी विवरण जांच लें
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं
- अंतिम दिनों में सिलेबस के अनुसार रिवीजन पर फोकस करें
| CG TET Related Posts: | |
| CG TET Syllabus 2026 | |
| CG TET Previous Year Question Paper PDF | |
| CG TET Notification PDF |


Banking Exam Calendar 2026: जानिए कब आएग...
IBPS Calendar 2026 जानिए कब होगा जारी?, ...
IBPS RRB Clerk Mains Exam 2026 Out: 1 फर...


