Latest Hindi Banking jobs   »   सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी: 275 पदों पर आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत IT और Non-IT कैटेगरी के कुल 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती के माध्यम से Software Developer, Cyber Security Expert, Cloud Manager, Data Scientist, Risk Manager, IT Officer और CA सहित कई हाई-प्रोफाइल पदों पर चयन किया जाएगा। योग्य और अनुभवी उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank of India SO Recruitment 2026: Click Here to Download

 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 28 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल 2026 (संभावित)
इंटरव्यू अप्रैल 2026 (संभावित)
पात्रता कट-ऑफ डेट 31 जनवरी 2026

 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती में Scale I से Scale IV तक विभिन्न पद शामिल हैं।

पद का नाम कुल पद
Software Developer (Java) 13
Mobile Developer 3
Dot Net Developer 6
Database Administration 11
Digital Channel Manager 23
Linux / Storage / SRE 14
Windows / AD 5
Cloud Manager 5
Cyber Security & IT Governance 38
Network Administrator 5
Production / Digital Support 26
Cloud Architect 6
DevSecOps 4
Web Administrator 3
Data Architect 2
Data Engineer 15
Data Scientist 6
Gen AI Specialist 2
IT Officer 82
Risk Manager 4
Taxation / CA 2
कुल पद 275

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक IBPS पोर्टल पर करना होगा। सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करें और प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड सुरक्षित रखें। इसके बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरें तथा पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हस्तलिखित घोषणा निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

Central Bank of India SO Apply Online 2026: Click Here to Apply

चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 के तहत चयन निम्न चरणों में होगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फाइनल मेरिट परीक्षा और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर बनेगी।

Bank MahaPack Plus

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में करना होगा।

आवेदन करने के स्टेप्स

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें
  • फोटो, सिग्नेचर, थंब इम्प्रेशन अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें

 

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD/Women ₹175
अन्य सभी उम्मीदवार ₹850

भुगतान माध्यम: Debit Card / Credit Card / Net Banking / UPI

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 योग्यता

शैक्षणिक योग्यता

अधिकांश IT पदों के लिए:

  • B.E./B.Tech (CS / IT / Electronics)
    या
  • MCA (Full Time)

विशेष पदों के लिए:

  • Risk Manager: MBA Finance / Banking & Finance / Statistics
  • Taxation/CA: CA Final Pass

 

आयु सीमा (31 जनवरी 2026 के अनुसार)

स्केल अधिकतम आयु
Scale I 30 वर्ष
Scale II 35 वर्ष
Scale III 35 वर्ष
Scale IV 45 वर्ष

 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 सैलरी

स्केल वेतनमान
Scale I ₹48,480 – ₹85,920
Scale II ₹64,820 – ₹93,960
Scale III ₹85,920 – ₹1,05,280
Scale IV ₹1,02,300 – ₹1,20,940

इसके अलावा DA, HRA, CCA, मेडिकल और अन्य बैंक भत्ते भी मिलेंगे।

Bank MahaPack Plus

prime_image

FAQs

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 275 पद जारी किए गए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उम्मीदवार 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या फ्रेशर आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, अधिकांश पदों के लिए अनुभव आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया क्या है?

ऑनलाइन परीक्षा + इंटरव्यू + दस्तावेज सत्यापन।

अधिकतम सैलरी कितनी मिलेगी?

Scale IV पद पर लगभग ₹1.20 लाख प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me