बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए Assistant Education Development Officer (AEDO) और Assistant Public Sanitation Officer (APSO) की लिखित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। यह निर्णय परीक्षा के दौरान निष्पक्षता पर उठे सवालों और कदाचार के प्रयासों को देखते हुए लिया गया है।
आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ जैसे माध्यमों से गड़बड़ी करने की कोशिश की गई थी। इसके चलते 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, जांच में प्रश्न पत्र लीक या वायरल होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। यहाँ जानें BPSC AEDO Exam Cancel 2026 Notice, कारण और आगे क्या होगा की पूरी डिटेल
महत्वपूर्ण जानकारी
- आयोग: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
- परीक्षा स्थिति: रद्द (Cancelled)
- कारण: कदाचार और निष्पक्षता प्रभावित
- 32 उम्मीदवारों पर कार्रवाई
- पेपर लीक का कोई प्रमाण नहीं मिला
परीक्षा रद्द करने का मुख्य कारण
BPSC ने Assistant Education Development Officer और Assistant Public Sanitation Officer परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है। परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित होने और कदाचार के प्रयासों के कारण यह बड़ा फैसला लिया गया।

- परीक्षा के दौरान कदाचार (Malpractice) के प्रयास
- कुछ केंद्रों पर तकनीकी माध्यमों (ब्लूटूथ आदि) का उपयोग
- 32 अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई
- परीक्षा की निष्पक्षता पर असर
आयोग ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।
कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हुई?
Assistant Education Development Officer Exam
- परीक्षा तिथि: 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 (9 पालियां)
Assistant Public Sanitation Officer Exam
- परीक्षा तिथि: 23 अप्रैल 2026
दोनों परीक्षाओं को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया गया है।
आगे क्या होगा? (Next Step)
BPSC जल्द ही इन परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।
BPSC द्वारा लिया गया यह फैसला पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें नई परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।
इन्हे भी पढ़ें:-
BPSC AEDO Question Paper 2026 Out: डाउनलोड करें PDF, जानें एग्जाम लेवल और परीक्षा में आयें सवाल







IBPS RRB परीक्षा तिथ...
Bihar Police Constable Exam Date 2026 Ou...
IBPS Clerk Exam Date 2026 Out: यहा...


