Bihar Vidhan Sabha Security Guard Admit Card 2025 Out: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड, परीक्षा 13 जुलाई को
बिहार विधान सभा सचिवालय (Bihar Legislative Assembly Secretariat) ने सुरक्षा गार्ड (Security Guard) पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.vidhansabha.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब एप्लिकेशन ID और जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार विधान सभा सुरक्षा गार्ड परीक्षा 13 जुलाई 2025 को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और साथ में आवश्यक दस्तावेज़ भी लेकर जाएं।
Bihar Vidhan Sabha Security Guard भर्ती 2023 – ओवरव्यू
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | बिहार विधान सभा सचिवालय |
पद का नाम | सुरक्षा गार्ड |
कुल पद | 69 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 25 अप्रैल 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 मई 2023 |
परीक्षा तिथि | 13 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 5 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | vidhansabha.bihar.gov.in |
Bihar Vidhan Sabha Security Guard Admit Card 2025 – डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
बिहार विधान सभा सुरक्षा गार्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है, बिहार विधान सभा सुरक्षा गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्र अब अपना बिहार विधान सभा सुरक्षा गार्ड एडमिट कार्ड 2025 नीचे दिए लिंक से सीधे डाउनलोड ककर सकते है-
Click Here To Download the Bihar Vidhan Sabha Security Guard Prelims Admit Card
बिहार विधान सभा द्वारा सुरक्षा गार्ड के 69 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अब नजदीक है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड करें, परीक्षा से पहले निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं।
Bihar Vidhan Sabha Security Guard Admit Card 2025 Out: परीक्षा पैटर्न – प्रारंभिक परीक्षा
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
---|---|---|
गणित | 50 | 50 |
सामान्य अध्ययन | 50 | 50 |
कुल | 100 | 100 |
- समय अवधि: 2 घंटे
- प्रश्न प्रकार: ऑब्जेक्टिव मल्टीपल चॉइस
- माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी (अंतर की स्थिति में अंग्रेज़ी प्रश्न ही मान्य होगा)
- उत्तर OMR शीट पर भरने होंगे
Bihar Vidhan Sabha Security Guard Admit Card 2025 Out: एडमिट कार्ड में दिए गए प्रमुख विवरण-
- उम्मीदवार का नाम, फोटो, और हस्ताक्षर
- रोल नंबर, एप्लिकेशन ID
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
Bihar Vidhan Sabha Security Guard Admit Card 2025 Out –परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं
- एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar, Voter ID, PAN, Passport आदि)
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो