बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के नोटिफिकेशन के बाद अब उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी है – सही सिलेबस और सटीक परीक्षा पैटर्न को समझना। ये एग्जाम हर साल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। जो भी विद्यार्थी सरकारी पुलिस नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए न्यू सिलेबस जानना और टाइम-मैनेजमेंट के साथ तैयारी करना सबसे अहम है।
बिहार पुलिस एसआई परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है?
- इस परीक्षा के माध्यम से बिहार पुलिस में ऑफिसर ग्रेड की सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलता है।
- सिलेबस हर साल अपडेट होता है, इसलिए ऑफिशियल सिलेबस के आधार पर ही तैयारी करें।
- कड़ी प्रतियोगिता के बीच सफलता पाने के लिए पूरी प्लानिंग, पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास व पुख्ता कॉन्सेप्ट जरूरी है।
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न 2025
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा पैटर्न 2025 को उम्मीदवारों के लिए इस तरह तैयार किया गया है कि उनकी सामान्य जानकारी, तर्कशक्ति, और विश्लेषणात्मक क्षमता का आकलन किया जा सके। इस परीक्षा में प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) दोनों चरण शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा मुख्य रूप से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) पर आधारित होती है, जबकि मुख्य परीक्षा में विस्तृत विषयवार प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम चयन किया जाता है। इस पैटर्न को समझना और उसी हिसाब से रणनीति बनाना सफलता की दिशा में पहला कदम है।
बिहार पुलिस SI परीक्षा पैटर्न प्रारंभिक
- प्रारंभिक परीक्षा में कुल दो विषय शामिल होंगे – सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाएं।
- प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) रहेगा।
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
पेपर | विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | अधिकतम अंक |
पेपर I
|
सामान्य ज्ञान |
100 प्रश्न | 200 अंक |
करेंट अफेयर्स |
बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा पैटर्न
- प्रारंभिक परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलता है।
- मुख्य परीक्षा में कुल दो पेपर (पेपर-I और पेपर-II) होते हैं।
- प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित होते हैं।
मुख्य परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है।
पेपर | विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | अधिकतम अंक | आवंटित समय |
पेपर I | सामान्य हिंदी | 100 प्रश्न | 200 अंक | 02 घंटे |
पेपर II | सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारत का भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षण | 100 प्रश्न | 200 अंक | 02 घंटे |
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर नियुक्ति 2025: सिलेबस
यहाँ हमने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का पूरा सिलेबस दिया गया है. आप नीचे दिए पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा सिलेबस
पेपर | टॉपिक्स |
पेपर I |
|
बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा सिलेबस
पेपर | टॉपिक्स |
सामान्य हिंदी |
|
गणित और मानसिक क्षमता | ● संख्या प्रणाली
● बीजगणित का परिचय ● ऋणात्मक संख्याएँ एवं पूर्णांक ● अनुपात एवं समानुपात ● डेटा इंटरप्रिटेशन ● SI और CI, छूट ● बुनियादी ज्यामितीय विचार ● प्राथमिक आकृतियों को समझना ● चतुर्भुज, समरूपता ● क्षेत्रमिति ● भिन्न घातांक ● घन एवं वर्गमूल ● लाभ एवं हानि ● पहेलियाँ ● खून के रिश्ते ● न्यायशास्त्र ● उपमाएँ ● चित्र श्रृंखला ● अक्षरांकीय श्रृंखला ● विषम चुनना |
सामान्य विज्ञान | ● मानव शरीर एवं उससे सम्बंधित रोग
● ध्वनि ● प्रकाश ● प्राकृतिक घटना ● प्राकृतिक संसाधन ● विद्युत धारा एवं परिपथ ● चुम्बक एवं चुम्बकत्व ● पर्यावरण संबंधी चिंताएँ ● प्रदूषण ● पदार्थ का परिवर्तन ● परमाणु और अणु ● धातु एवं अधातु ● कार्बन ● मृदा ● अम्ल, क्षार, लवण ● ब्रह्माण्ड ● गति ● बल ● कार्य एवं ऊर्जा |
तैयारी क्यों जरूरी है?
- पुराने पेपर्स की नियमित प्रैक्टिस से टाइम मैनेजमेंट और टॉपिक्स को सही तरीके से समझ सकते हैं।
- सिलेबस में दिए गए हर टॉपिक के शॉर्ट नोट्स बनाएं और बार-बार रिवीजन करें।
- मॉक टेस्ट और क्विज का भरपूर उपयोग करें।
- वीक टॉपिक्स की पहचान करें और खास ध्यान दें
बिहार पुलिस एसआई के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
- हर दिन एक नया टॉपिक पढ़ें, हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट जरूर दें।
- पुराने प्रश्नपत्र हल करें और गलतियों से सीखें।
- हेल्थ और फिटनेस पर फोकस रखें– PET पास करना जरूरी है।