बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित होने वाली Bihar Police SI Prelims Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Bihar Police SI Prelims Admit Card 2026) और परीक्षा केंद्र की जानकारी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।
आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार पुलिस SI प्रारंभिक परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों तिथियों पर दो-दो शिफ्टों में होगी। सभी पात्र उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर |
| कुल पद | 1799 |
| नौकरी स्थान | बिहार |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथि | 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा | प्रारंभिक लिखित परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा तिथि व शिफ्ट टाइमिंग 2026
| परीक्षा तिथि | शिफ्ट | परीक्षा समय | रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|---|
| 18 जनवरी 2026 (रविवार) | प्रथम शिफ्ट | 10:00 AM – 12:00 PM | 08:30 AM |
| द्वितीय शिफ्ट | 02:30 PM – 04:30 PM | 01:00 PM | |
| 21 जनवरी 2026 (बुधवार) | प्रथम शिफ्ट | 10:00 AM – 12:00 PM | 08:30 AM |
| द्वितीय शिफ्ट | 02:30 PM – 04:30 PM | 01:00 PM |
Bihar Police Sub Inspector Written Exam 2026: Admit Card Link
बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Bihar Police SI Prelims Admit Card 2026) लिंक अब सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना अनिवार्य है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंट निकालकर सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
Click Here To Download the Bihar Police Sub Inspector Prelims Written Exam Admit Card
बिहार पुलिस SI पिछले वर्ष क्वेश्चन पेपर्स PDF अभी करें डाउनलोड और सफलता की ओर बढायें कदम
बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएँ
- “बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 (प्रिंट कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र:
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा 2026: केंद्र-वार उम्मीदवार सूची जारी
Centre-Wise Candidate List PDF
| परीक्षा तिथि | पद | PDF लिंक |
|---|---|---|
| 18 जनवरी 2026 | पुलिस सब इंस्पेक्टर | Click Here to Download PDF |
| 21 जनवरी 2026 | पुलिस सब इंस्पेक्टर | Click Here to Download PDF |
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र का पता एक दिन पहले अवश्य जाँच लें
- बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2026 पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें
- समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचे
- किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक वेबसाइट देखें


BPSC Special School Teacher Admit Card 2...
CG TET Admit Card 2026 जारी: 1 फरवरी की ...
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025-26 जारी...



