बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2025: CEO और अकाउंटेंट पदों पर निकली बंपर भर्ती
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ने राज्य भर के विभिन्न ज़िलों में FPO (Farmer Producer Organizations) के संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 154 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पदों में मुख्य रूप से सीईओ कम मैनेजर और अकाउंटेंट शामिल हैं। यह भर्ती कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 6 मई 2025 से शुरू होकर 21 मई 2025 तक चलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करते समय अपने तीन पसंदीदा ज़िलों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि चयन के बाद पोस्टिंग उन्हीं जिलों में दी जाएगी। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो ग्रामीण विकास, कृषि व्यवसाय और सहकारी बैंकों के साथ काम करने में रुचि रखते हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2025: भर्ती का पूरा विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संगठन का नाम | बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक |
| पद का नाम | CEO कम मैनेजर और अकाउंटेंट |
| कुल पद | 154 (CEO: 77, अकाउंटेंट: 77) |
| योग्यता | CEO: ग्रेजुएशन अकाउंटेंट: 12वीं पास |
| आयु सीमा | अधिकतम 40 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू के आधार पर |
| सैलरी | CEO: ₹25,000/- अकाउंटेंट: ₹10,000/- |
| आवेदन शुल्क | CEO: ₹500/- अकाउंटेंट: ₹200/- |
| कॉन्ट्रैक्ट अवधि | 1 वर्ष (विस्तार संभव) |
| आवेदन प्रारंभ | 6 मई 2025 |
| अंतिम तिथि | 21 मई 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.biharscb.co.in |
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2025: नोटिफिकेशन PDF
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक द्वारा CEO कम मैनेजर और अकाउंटेंट पदों के लिए भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPOs) में कार्य करने के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
यह अभियान उन उम्मीदवारों के लिए आदर्श है जो कृषि, वित्त और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में रुचि रखते हैं और इंटरव्यू-आधारित सीधी चयन प्रक्रिया, आकर्षक वेतन और निर्धारित पात्रता मानदंडों के साथ जुड़ना चाहते हैं।
Bihar State Cooperative Bank Recruitment 2025: Notification PDF
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को तीन ज़िलों की प्राथमिकता देनी होगी जहां वे कार्य करना चाहते हैं।
बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक भर्ती यहां क्लिक करें – ऑनलाइन आवेदन करें
अगर आप बिहार में कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। अभी आवेदन करें और समय से पहले अपनी पसंदीदा ज़िला पोस्ट चुनें.



Jharkhand Police Vacancy 2025: 23,673 खा...
छत्तीसगढ़ TET 2025-26 नोटिफिकेशन जारी,, ...
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 पदों पर होनी है ...


