बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 जारी: परीक्षा 18 मई को होगी
बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क पद के लिए होने वाली मेन्स परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड 14 मई 2025 को जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.patna.dcourts.gov.in से Bihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड 2025 को उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या नीचे पोस्ट में दिए लिंक से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड की मदद से उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय आदि देख सकेंगे.
बिहार सिविल कोर्ट की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी — प्रीलिम्स, मुख्य लिखित परीक्षा, और साक्षात्कार। कुल 42397 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब वे मेन्स परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। इनमें से केवल 2639 उम्मीदवारों को क्लर्क (अपर डिवीजनल क्लर्क, कोर्ट असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन | बिहार सिविल कोर्ट |
पोस्ट का नाम | क्लर्क |
कुल पद | 2639 |
एडमिट कार्ड जारी तिथि | 14 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | 18 मई 2025 |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स ➝ मेन्स परीक्षा ➝ साक्षात्कार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.patna.dcourts.gov.in |
बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025: डाउनलोड लिंक
बिहार सिविल कोर्ट 14 मई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.patna.dcourts.gov.in पर बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। 18 मई 2025 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, या वे एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद नीचे दिए गए लिंक का भी उपयोग कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें: बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें
Bihar Civil Court Clerk Mains Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर के अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले www.patna.dcourts.gov.in वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर “Clerk – Advt. No.- 01/2022 के मेन्स परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा।
-
जानकारी भरने के बाद सबमिट करें।
-
आपका Bihar Civil Court Clerk Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
-
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट जरूर लें।
परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ क्या लाना अनिवार्य है?
-
प्रिंट किया हुआ एडमिट कार्ड
-
एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि)
-
पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)