Latest Hindi Banking jobs   »   Top 10 Strongest Currencies in the...

दुनिया की 10 सबसे ताकतवर करेंसी 2026: डॉलर नहीं, इस मुस्लिम देश की मुद्रा है नंबर-1

दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी की बात आते ही ज्यादातर लोग अमेरिकी डॉलर का नाम लेते हैं, लेकिन 2026 की ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा अमेरिकी डॉलर नहीं है, बल्कि एक ऐसा देश है जो अमेरिका तुलना में छोटा है लेकिन उसकी करेंसी दुनिया -भर में नंबर-1  है।

इसकी वैल्यू डॉलर समेत कई बड़ी मुद्राओं से भी अधिक मानी जाती है। खास बात यह है कि टॉप-10 सबसे मजबूत करेंसी की लिस्ट में कई मुस्लिम देशों की मुद्राएं शामिल हैं, जिनमें बहरीन दिनार और ओमानी रियाल भी प्रमुख हैं। मजबूत अर्थव्यवस्था, तेल निर्यात और विदेशी निवेश इन करेंसी की ताकत का बड़ा कारण माने जाते हैं।

आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे मजबूत मुद्राओं की पूरी लिस्ट-

दुनिया की 10 सबसे मजबूत करेंसी 2026

रैंक करेंसी देश 1 यूनिट की कीमत (USD में)
1 कुवैती दीनार (KWD) कुवैत $3.24
2 बहरीन दीनार (BHD) बहरीन $2.64
3 ओमानी रियाल (OMR) ओमान $2.60
4 जॉर्डन दीनार (JOD) जॉर्डन $1.41
5 ब्रिटिश पाउंड (GBP) यूनाइटेड किंगडम $1.35
6 जिब्राल्टर पाउंड (GIP) जिब्राल्टर $1.35
7 स्विस फ्रैंक (CHF) स्विट्जरलैंड $1.27
8 केमैन आइलैंड डॉलर (KYD) केमैन आइलैंड $1.19
9 यूरो (EUR) यूरोपियन यूनियन $1.16
10 अमेरिकी डॉलर (USD) अमेरिका $1.00

कुवैती दीनार क्यों है दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी?

कुवैती दीनार (KWD) लगातार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा बनी हुई है।

1 कुवैती दीनार = लगभग 3.24 अमेरिकी डॉलर

कुवैत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल निर्यात पर आधारित है। देश दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातकों में शामिल है, जिससे इसकी मुद्रा बेहद मजबूत बनी हुई है।

बहरीन दीनार दूसरे नंबर पर

बहरीन की मुद्रा भी दुनिया की सबसे महंगी मुद्राओं में शामिल है।

1 Bahraini Dinar = $2.64

दिलचस्प बात यह है कि बहरीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को केवल तेल तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर को भी मजबूत बनाया।

ओमानी रियाल भी बेहद ताकतवर

ओमान की मुद्रा OMR दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत करेंसी है।

1 Omani Rial = $2.60

ओमान तेल और गैस निर्यात से भारी कमाई करता है, जिसका असर उसकी करेंसी पर दिखाई देता है।

ब्रिटिश पाउंड अभी भी मजबूत

ब्रिटिश पाउंड दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद मुद्राओं में से एक है।

1 Pound = $1.35

Brexit के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन पाउंड अब भी Top 5 मजबूत करेंसी में शामिल है।

स्विस फ्रैंक को क्यों माना जाता है Safe Haven?

स्विट्जरलैंड की राजनीतिक स्थिरता और मजबूत बैंकिंग सिस्टम के कारण Swiss Franc को दुनिया की सबसे सुरक्षित मुद्राओं में गिना जाता है।

वैश्विक संकट के समय निवेशक अक्सर CHF की ओर रुख करते हैं।

अमेरिकी डॉलर 10वें नंबर पर क्यों?

हालांकि अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली करेंसी है, लेकिन “Value Per Unit” के हिसाब से यह Top 10 में आखिरी स्थान पर है।

फिर भी:

  • डॉलर दुनिया की सबसे बड़ी Reserve Currency है
  • तेल, सोना और कई कमोडिटी की कीमत डॉलर में तय होती है
  • Global Trade में डॉलर का दबदबा कायम है

Middle East की करेंसी इतनी मजबूत क्यों?

Top 10 में कई अरब देशों की मुद्राएं शामिल हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं:

  1. तेल और गैस से भारी कमाई
  2. US Dollar Peg System
  3. सीमित करेंसी सप्लाई
  4. मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार

यूरो अभी भी दुनिया की बड़ी करेंसी

यूरो (EUR) यूरोपियन यूनियन के 20 देशों की आधिकारिक मुद्रा है।

1 Euro = $1.16

यह दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली करेंसी मानी जाती है।

FAQs

दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी कौन-सी है?

कुवैती दीनार (KWD) दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी है।

क्या अमेरिकी डॉलर सबसे मजबूत करेंसी है?

अंतरराष्ट्रीय ट्रेड में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है, लेकिन वैल्यू के मामले में 10वें स्थान पर है।

कौन सी करेंसी भारत से भी ज्यादा वैल्यू रखती है?

उत्तर: KWD, BHD, OMR, JOD, GBP, EUR, CHF जैसी करेंसी INR से ज्यादा मजबूत हैं।

क्या करेंसी की वैल्यू सिर्फ अर्थव्यवस्था से जुड़ी होती है?

नहीं, यह राजनीतिक स्थिरता, सेंट्रल बैंक नीति और विदेशी निवेश पर भी निर्भर करती है.

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.