Latest Hindi Banking jobs   »   पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस भर्ती...

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: 635 पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगी भर्ती

Punjab & Sind Bank ने देशभर में 635 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है, अधिक जानकारी के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें-

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा जारी विस्तृत नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

Punjab & Sind Bank Apprentice Notification 2026: Download PDF

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 6 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस वैकेंसी 2026

इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 635 पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 100 पद जारी किए गए हैं, जबकि पंजाब में 90 और हरियाणा में 50 पद हैं।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पद
उत्तर प्रदेश 100
पंजाब 90
हरियाणा 50
बिहार 40
दिल्ली 30
राजस्थान 30
महाराष्ट्र 30
गुजरात 20
तमिलनाडु 20
तेलंगाना 20
मध्य प्रदेश 20
हिमाचल प्रदेश 20
आंध्र प्रदेश 20
पश्चिम बंगाल 20
चंडीगढ़ 15
ओडिशा 15
झारखंड 10
उत्तराखंड 10
जम्मू-कश्मीर 10
कर्नाटक 10
सिक्किम 10
छत्तीसगढ़ 10
अन्य राज्य 65
कुल पद 635

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस पात्रता 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी। साथ ही उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

  • संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।
  • स्थानीय भाषा का प्रमाण 8वीं, 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन के प्रमाणपत्र से देना होगा।

आयु सीमा

विवरण आयु
न्यूनतम आयु 20 वर्ष
अधिकतम आयु 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

चयन के चरण

  • ग्रेजुएशन अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • स्थानीय भाषा परीक्षण
  • मेडिकल फिटनेस

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस ऑनलाइन आवेदन 2026

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

Click to Apply – Punjab & Sind Bank Apprentice 2026

Test Prime

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. अप्रेंटिस भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. नया पंजीकरण करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन शुल्क

वर्ग शुल्क
एससी / एसटी / दिव्यांग ₹100 + टैक्स
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹200 + टैक्स

FAQs

पंजाब एंड सिंध बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती के तहत कुल 635 पद जारी किए गए हैं।

क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026 है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: