Latest Hindi Banking jobs   »   BPSC TRE 4 Notification 2026

BPSC TRE 4 Notification 2026: मार्च में आएगा टीआरई-4 विज्ञापन, 46,000 शिक्षकों की होगी भर्ती – पूरी डिटेल यहां

BPSC TRE 4 Notification 2026: मार्च में बड़ा धमाका! 46 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही TRE-4 (Teacher Recruitment Examination-4) 2026 का विज्ञापन जारी करने जा रहा है। खबरों के मुताबिक, इस बार करीब 46,000 शिक्षक पदों पर बहाली की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, TRE-4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी हो सकता है। इससे पहले राज्य सरकार ने आयोग को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा आयोजित करने की अधियाचना भेज दी है।

यहाँ लेख में BPSC TRE 4 Notification 2026, विभागवार वैकेंसी, क्लास-वार पोस्ट, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लेटेस्ट अपडेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी है

 

किस विभाग में कितनी होगी बहाली?

TRE-4 के तहत बहाली कई विभागों में की जाएगी:

शिक्षा विभाग

  • कक्षा 1 से 5
  • कक्षा 6 से 8
  • कक्षा 9 से 10
  • कक्षा 11 से 12

 

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षक पद

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

  • छठी से बारहवीं तक शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पद

प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 10,000 से अधिक पद प्रस्तावित हैं।
अल्पसंख्यक विद्यालयों में करीब 1,000 रिक्तियां भरी जाएंगी।

 

कब आएगा TRE-4 का नोटिफिकेशन?

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, TRE-4 का विज्ञापन मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है। समेकित विज्ञापन प्रकाशित होते ही:

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी
  • पात्रता शर्तें जारी होंगी
  • आरक्षण नियम स्पष्ट किए जाएंगे
  • परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा

tre

 

क्यों खास है TRE-4 भर्ती?

  • यह अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक बहालियों में से एक हो सकती है
  • प्राथमिक से लेकर प्लस-टू स्तर तक नियुक्ति
  • सरकारी स्थायी नौकरी का सुनहरा मौका
  • शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह भर्ती राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने में ऐतिहासिक साबित होगी।

 

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

(आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद विस्तृत प्रक्रिया स्पष्ट होगी)

prime_image

FAQs

BPSC TRE 4 Notification 2026 कब जारी होगा?

मार्च 2026 में विज्ञापन जारी होने की संभावना है।

TRE-4 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

करीब 46,000 शिक्षक पदों पर बहाली प्रस्तावित है।

किन कक्षाओं के लिए भर्ती होगी?

कक्षा 1 से 12 तक विभिन्न स्तरों पर नियुक्ति होगी।

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

क्या यह अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती है?

हाँ, यह बिहार की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक हो सकती है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me