Directions (1-5): निम्नलिखित में से प्रत्येक प्रश्न के बाद दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको प्रश्न और कथनों का अध्ययन करना है और निर्णय लेना है कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन सा कथन आवश्यक है।
(a) केवल कथन I अकेले
(b) केवल कथन II अकेले
(c) कथन I और II दोनों मिलाकर
(d) न तो कथन I न II पर्याप्त है
(e) या तो कथन I या II अकेले
Q1. राजधानी एक्सप्रेस की गति क्या है?
I. ट्रेन 30 सेकंड में 400 मीटर लम्बे एक प्लेटफॉर्म को पार करती है।
II. प्लेटफार्म की लम्बाई का ट्रेन की लम्बाई से अनुपात 2:1 है।
Q2. टावर X की ऊँचाई कितनी है?
I. टावर में 15 तल हैं
II. 10 फीट की ऊँचाई वाले 5 तल हैं
Q3. क्या 38N49, 7 से विभाज्य है?
I. N, 9 का गुणक है
II. 38N49, 11 से विभाज्य है
Q4. जब कुछ सिक्के उछाले जाते हैं, तो कम से कम 2 हेड आने की प्रायिकता क्या है?
I. एक सिक्का 3 बार उछाला जाता है
II. 2 हेड, 5 बार आते हैं
Q5. a² + b² का मान क्या है?
I. (a-b)² =16
II. a + b = 5, ab = 6
Directions (6-10):दिए गए प्रश्न में, दो मात्राएँ, एक मात्रा I और दूसरी मात्रा II के रूप में दी गयी हैं। आपको दी गयी जानकारी के आधार पर इन मात्राओं का मान निर्धारित करना है तथा तदनुसार मात्राओं की तुलना करनी है। नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार उत्तर का चयन कीजिये।
(a) मात्रा I>मात्रा II
(b) मात्रा I≥मात्रा II
(c) मात्रा I<मात्रा II
(d) मात्रा I≤मात्रा II
(e) मात्रा I=मात्रा II या कोई सम्बन्ध नहीं
Q6. मात्रा I: प्रभास द्वारा कार द्वारा 200 किमी (बिना रुके) की दूरी तय करने में लिया गया समय, जिस कार के माध्यम से वह 10 मिनट के लिए फ्यूल भरवाने के लिए रुकने पर 1 घंटे में 100 किमी की दूरी तय करता है।
मात्रा II: यदि नाव की गति और धारा की गति क्रमशः 7 किमी प्रति घंटा और 3 किमी प्रति घंटा हो, तो नागार्जुन द्वारा धारा के अनुकूल 20 किमी यात्रा में लिया गया समय।
Q7. एक पात्र में 3 लाल तथा 5 नीली गेंदें हैं।
मात्रा I: 1 लाल गेंद तथा 2 नीली गेंदें निकालने की प्रायिकता
मात्रा II: 2 लाल गेंदें तथा 1 नीली गेंद निकालने की प्रायिकता
Q8. कितने प्रकार से 4 लड़के या 5 लड़कियों का चयन किया जा सकता है?
मात्रा I: समूह में 20 व्यक्ति (लड़के तथा लड़कियां केवल) जिनमें से 12 लड़के हैं।
मात्रा I: एक समूह में 10 लड़के तथा 10 लड़कियां हैं।
Q9. मात्रा I: एक 48 सेमी के परिमाप वाले आयत की लम्बाई और चौड़ाई 5:3 अनुपात में है। क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये।
मात्रा II: 135
Q10. 1/a+1/b=?
Quantity I: a तथा b, समीकरण x²+x-6=0के मूल हैं।
Quantity II: a²+b²=20; ab=8
Solutions







BSSC Office Attendant Exam Date 2026 Out...
RSSB Teaching Associate Recruitment 2026...
SSC GD Constable Previous Year Question ...


