BPSC 71st CCE Prelims Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 71st CCE Prelims 2025) का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या नीचे पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।
यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को राज्य के 37 जिलों में स्थित कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार BPSC ने रिकॉर्ड स्तर पर पारदर्शिता दिखाते हुए अक्टूबर के अंत में Final Answer Key के साथ OMR शीट भी जारी की थी।
BPSC 71st CCE Prelims 2025: इस बार कितने उम्मीदवार शामिल हुए?
- रजिस्टर्ड उम्मीदवार: 4,71,012
- परीक्षा में शामिल: 3,16,762
- कुल सफल अभ्यर्थी: 14,261
इनमें से:
- 13,368 उम्मीदवार Integrated 71st Combined Examination के लिए सफल हुए
- 893 उम्मीदवार Financial Administrative Officer पद की प्रारंभिक परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए
इस बार की सफलता दर लगभग 4.5% रही—जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतियोगिता कितनी कड़ी थी।
BPSC 71st Result 2025: रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट @bpsc.bihar.gov.in पर तो उपलब्ध है ही साथ ही हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने यहां BPSC 71st Prelims Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया है. रिजल्ट PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। मेरिट सूची डाउनलोड कर आप अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
BPSC 71st Prelims Result 2025 जारी: 14,261 अभ्यर्थी सफल, अभी चेक करें अपना रिजल्ट – bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव लिंक
बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 13 सितंबर 2025 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। आयोग ने परिणाम से जुड़े सभी जरूरी लिंक एक्टिव कर दिए हैं, जिससे अभ्यर्थी आसानी से अपनी मार्कशीट और कटऑफ की जानकारी देख सकते हैं।
71st BPSC CCE Prelims Result PDF – Download Here
BPSC 71st Prelims Result 2025 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: bpsc.bihar.gov.in
- होमपेज पर लिंक खोजें:
“71st Combined (Preliminary) Competitive Examination Result 2025” - PDF फाइल खोलें
- अपने रोल नंबर को खोजें
- रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें
71st BPSC Result 2025: पारदर्शिता और प्रक्रियात्मक अपडेट
- BPSC ने अक्टूबर के अंत में Final Answer Key जारी की
- साथ ही, अभ्यर्थियों के लिए OMR शीट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई
- अभ्यर्थियों को OMR संबंधी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया
- अब रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग जल्द ही Mains Exam Date भी घोषित करेगा
अब आगे क्या? – BPSC 71st CCE Mains 2025
रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगला चरण होगा:
- BPSC 71st Mains 2025 Examination
- इसके बाद Interview और फिर Final Merit List जारी होगी
आयोग जल्द ही Mains आवेदन प्रक्रिया, फीस और परीक्षा तिथि संबंधी नोटिस जारी करेगा।


Rajasthan Police Result 2025 आउट: PET/PS...
IBPS Clerk प्रीलिम्स रिजल्ट 2025: कब और ...
PFRDA असिस्टेंट मैनेजर Phase 2 परीक्षा क...


