Latest Hindi Banking jobs   »   SBI ने निकाली 1538 क्लर्क भर्ती,

SBI ने निकाली 1538 क्लर्क भर्ती, जानिए आपके राज्य में कितनी सीटें हैं और कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने शानदार अवसर दिया है। SBI ने Junior Associate (Customer Support & Sales) पदों पर Special Recruitment Drive 2026 के तहत 1538 बैकलॉग वैकेंसी जारी कर दी हैं। यह भर्ती विशेष रूप से SC, ST और OBC वर्ग के लंबित पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 27 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन प्रीलिम्स, मेंस और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, सैलरी और स्टेट-वाइज वैकेंसी की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

SBI Clerk Special Recruitment 2026: मुख्य हाइलाइट्स

विवरण जानकारी
संस्था State Bank of India (SBI)
पद Junior Associate (Customer Support & Sales)
भर्ती प्रकार Special Recruitment Drive (Backlog)
विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16
कुल रिक्तियां 1538
आवेदन प्रारंभ 07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026
प्रीलिम्स परीक्षा सितंबर 2026 (संभावित)
मेंस परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 (संभावित)

SBI Clerk Special Recruitment 2026: Notification PDF

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Junior Associate (Customer Support & Sales) पदों पर Special Recruitment Drive 2026 के तहत आधिकारिक Notification PDF जारी कर दिया है।  नोटिफिकेशन में पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क, सैलरी, स्टेट-वाइज वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी गई हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Download –

SBI CLerk Pack

SBI Clerk Vacancy 2026 Category-wise Vacancy

श्रेणी रिक्तियां
SC 207
ST 1219
OBC 112
कुल 1538

स्टेट-वाइज वैकेंसी

राज्य/UT कुल सीटें
गुजरात 289
महाराष्ट्र 165
मध्य प्रदेश 134
झारखंड 133
कर्नाटक 120
ओडिशा 111
राजस्थान 106
आंध्र प्रदेश 88
तमिलनाडु 65
पश्चिम बंगाल 55
जम्मू-कश्मीर 42
असम 39
तेलंगाना 32
उत्तर प्रदेश 31
छत्तीसगढ़ 26
ट्रिपुरा 22
चंडीगढ़ 22
पंजाब 18
दिल्ली 17
बिहार 12
हिमाचल प्रदेश 11

योग्यता (Eligibility)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना चाहिए।
  • फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी प्रोविजनली आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय डिग्री प्रस्तुत करें।
  • केवल एक ही राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
  • मौजूदा SBI क्लेरिकल कर्मचारी तथा क्लेरिकल कैडर से इस्तीफा दे चुके उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा

01 अप्रैल 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

Note:- जन्म तिथि 02 अप्रैल 1998 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होनी चाहिए।

आरक्षण के अनुसार आयु में छूट

श्रेणी छूट
OBC 3 वर्ष
SC/ST 5 वर्ष
PwBD (OBC) 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) 15 वर्ष
Ex-Servicemen सेवा अवधि + 3 वर्ष (अधिकतम 50 वर्ष)

चयन प्रक्रिया

प्रीलिम्स परीक्षा

विषय प्रश्न अंक
इंग्लिश लैंग्वेज 30 30
न्यूमेरिकल एबिलिटी 35 35
रीजनिंग एबिलिटी 35 35
कुल 100 100

समय: 1 घंटा

नोट: प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

मेंस परीक्षा

विषय अंक
जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस 50
जनरल इंग्लिश 40
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 50
रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड 60
कुल 200

समय: 2 घंटे 40 मिनट

अंतिम चयन केवल मेंस परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।

लोकल लैंग्वेज टेस्ट

यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में संबंधित स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो उसे लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD/XS/DXS कोई शुल्क नहीं
OBC ₹750

SBI Clerk Salary 2026

  • बेसिक पे: ₹26,730
  • ग्रेजुएट इंक्रीमेंट का लाभ
  • मेट्रो शहरों में शुरुआती मासिक वेतन लगभग ₹46,000
  • इसके अतिरिक्त DA, HRA, मेडिकल एवं अन्य भत्ते

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. SBI Careers पोर्टल पर जाएं।
  2. Special Recruitment Drive लिंक खोलें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट थम्ब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करें।
  6. फीस का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

FAQs

SBI Clerk Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी निकली हैं?

इस भर्ती अभियान में कुल 1538 बैकलॉग रिक्तियां जारी की गई हैं।

SBI Clerk भर्ती 2026 के लिए आवेदन तिथि क्या है?

SBI Clerk भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गए है और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 तक किए जा सकते हैं।

क्या फाइनल ईयर के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हां, वे प्रोविजनली आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन से पहले ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

क्या एक से अधिक राज्यों के लिए आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकता है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: