Latest Hindi Banking jobs   »   मौद्रिक नीति

आरबीआई मौद्रिक नीति 2025: रेपो रेट 5.5% पर बरकरार, जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ा, महंगाई दर में राहत

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1 अक्टूबर 2025 को अपनी द्वैमासिक मौद्रिक नीति के प्रमुख निर्णय घोषित किए। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में नीतिगत दरों को दूसरी बार स्थिर रखते हुए रेपो रेट 5.5% और नीति रुख ‘न्यूट्रल’ पर बरकरार रहा। सभी मौद्रिक नीति समिति (MPC) सदस्यों ने सर्वसम्मति से यही फैसला लिया।

मुख्य नीतिगत फैसले

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त 2025 की द्वैमासिक मौद्रिक नीति में रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा है, साथ ही FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.8% तक बढ़ा दिया और महंगाई दर 2.6% तक घटाई है। जानें पॉलिसी की प्रमुख बातें, बाजार पर असर, और क्या हैं आगे की उम्मीदें।

  • रेपो रेट: 5.5% पर अपरिवर्तित

  • सीआरआर: 3%

  • एसडीएफ रेट: 5.25%

  • एमएसएफ रेट: 5.75%

  • बैंक रेट: 5.75%

  • नीति रुख: न्यूट्रल

यह दूसरा लगातार मौका है जब आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे बैंकिंग सेक्टर को स्थिरता का संदेश मिला है।

GDP ग्रोथ अनुमान

वित्त वर्ष 2026 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया गया है। तिमाही अनुमान इस प्रकार हैं:

  • Q1 FY26: 6.5%

  • Q2 FY26: 7.0%

  • Q3 FY26: 6.4%

  • Q4 FY26: 6.2%

RBI ने घरेलू मांग और निवेश में तेजी दिखाते हुए अनुमान बढ़ाया है। वैश्विक मंदी, अमेरिका के टैरिफ और मूल्यवृद्धि के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रहन है।

महंगाई पर राहत

RBI ने FY26 के लिए CPI महंगाई पूर्वानुमान 3.1% से घटाकर 2.6% किया है।

  • Q2 FY26: 2.1%

  • Q3 FY26: 3.1%

  • Q4 FY26: 4.4%

  • Q1 FY27: 4.9%

यह संकेत देता है कि GST रिफॉर्म्स, खाद्य वस्तुओं के दाम में कमी और बेहतर सप्लाई चेन के कारण महंगाई काबू में है।

KYC Full Form: जानिए बैंकिंग में क्या है KYC, देखें KYC फुल फॉर्म सहित अन्य बड़ी बातें

विकास और नियामकीय नीतियाँ

  • जन धन खातों के लिए री-केवाईसी कैम्प, माइक्रो इंश्योरेंस और पेंशन योजनाओं को बढ़ावा

  • मृतक खाताधारकों के लिए क्लेम सुलझाने के लिए स्टैंडर्ड प्रोसीजर

  • RBI रिटेल डायरेक्ट में ऑटो-बिडिंग सुविधा
    वित्तीय समावेशन और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए रेगुलेटरी कदम उठाए गए हैं।

बाजार पर असर

नीति के फैसले से शेयर बाजार और बैंकों को राहत मिली है। महंगाई में कमी और ग्रोथ में बढ़ोतरी से आर्थिक वातावरण स्थिर हुआ है। घर, ऑटो, और बिजनेस लोन पर ब्याज दरें बनी रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें

FAQs

रेपो रेट क्या है और यह कितनी है?

रेपो रेट उस दर को कहते हैं, जिस पर RBI बैंकों को धन उधार देता है; फिलहाल यह 5.5% है।

FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान कितना है?

RBI ने 6.8% तक बढ़ा दिया है।

CPI महंगाई अनुमान क्या है?

FY26 के लिए 2.6% किया गया है।

क्या लोन की ब्याज दरों में बदलाव होगा?

फिलहाल दरें स्थिर हैं; नई नीति तक कोई बदलाव नहीं।

RBI ने विकास पर कौन-से कदम उठाए?

री-केवाईसी, ऑटो-बिडिंग, और क्लेम प्रोसीजर स्टैंडर्डाइजेशन जैसे कई कदम उठाए गए

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: