Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Apprentice Admit Card 2026

SBI ने अप्रेंटिस के 7,150 पदों की परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी: यहाँ से करें कॉल लेटर Download

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 30 जून 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर SBI Apprentice Admit Card 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 7,150 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना ऑनलाइन एग्जाम कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Apprentice भर्ती परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना Admit Card डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए Exam Centre, Reporting Time, Shift Timing तथा अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

SBI अप्रेंटिस परीक्षा तिथि 2026 OUT – 7150 Vacancy के लिए इस दिन होगा Exam

SBI Apprentice Admit Card 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
भर्ती संस्था State Bank of India (SBI)
पद का नाम Apprentice
कुल रिक्तियां 7,150
विज्ञापन संख्या CRPD/APPR/2026-27/07
श्रेणी Admit Card
एडमिट कार्ड जारी 30 जून 2026
परीक्षा तिथि 11 जुलाई 2026
परीक्षा मोड ऑनलाइन (CBT)
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा एवं लोकल लैंग्वेज टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in

SBI अपरेंटिस एडमिट कार्ड 2026 Download Link

SBI ने Apprentice Online Exam Call Letter डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपने Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth की सहायता से लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Apprentice Admit Card 2026: Click here to Download

Are you appearing for the SBI Apprentice Exam 2026???

SBI Apprentice Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. Homepage के नीचे दिए गए Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. Current Openings सेक्शन खोलें।
  4. Recruitment of Apprentices 2026 लिंक चुनें।
  5. Download Online Exam Call Letter पर क्लिक करें।
  6. Registration Number/Roll Number एवं Password या Date of Birth दर्ज करें।
  7. Login करने के बाद Admit Card डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

SBI अप्रेंटिस Information Handout PDF

SBI ने अप्रेंटिस एडमिट कार्ड के साथ ही उम्मीदवार Information Handout (Hindi एवं English) भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

SBI अप्रेंटिस Exam Pattern 2026

विषय प्रश्न अंक समय
General/Financial Awareness 25 25 15 मिनट
General English 25 25 15 मिनट
Quantitative Aptitude 25 25 15 मिनट
Reasoning Ability & Computer Aptitude 25 25 15 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

SBI अप्रेंटिस Exam Day Guidelines

परीक्षा के दिन उम्मीदवार इन महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करें—

  1. परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  2. एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ रखें।
  3. मूल एवं फोटो कॉपी वाला वैध पहचान पत्र साथ ले जाएं।
  4. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न जाएं।
  5. परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें।
  6. सभी निर्देशों का पालन करें और दस्तावेजों की जानकारी सही होने की पुष्टि करें।

FAQs

SBI Apprentice Admit Card 2026 कब जारी हुआ है?

SBI Apprentice Admit Card 2026 30 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

SBI Apprentice Exam 2026 कब होगी?

SBI Apprentice ऑनलाइन परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

SBI Apprentice Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार SBI Careers Portal पर जाकर Registration Number/Roll Number और Password या Date of Birth की मदद से Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: