देशभर में बैंकिंग सेक्टर के अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने CRP PO/MT-XVI और CRP SPL-XVI (Specialist Officer) भर्ती प्रक्रिया का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही 1 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार IBPS PO & SO आधिकारिक नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा तिथि, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी चेक कर सकते है।
IBPS PO & SO Short Notice 2026 Out
IBPS PO & SO Short Notice 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO एवं IBPS SO भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देश के प्रमुख Public Sector Banks में Probationary Officer (PO), Management Trainee (MT) और Specialist Officer (SO) पदों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS PO – SO 2026 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| गतिविधि | IBPS PO/MT 2026 | IBPS SO 2026 |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2026 | 1 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 | 21 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 | 21 जुलाई 2026 |
| आवेदन सुधार (Edit Window) | आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद | आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद |
| प्री-एग्जाम ट्रेनिंग | अगस्त 2026 | — |
| प्रीलिम्स परीक्षा | अगस्त 2026 | अगस्त 2026 |
| प्रीलिम्स रिजल्ट | सितंबर 2026 | सितंबर/अक्टूबर 2026 |
| मेन्स परीक्षा | अक्टूबर 2026 | नवंबर 2026 |
| मेन्स रिजल्ट | नवंबर 2026 | नवंबर 2026 |
| Personality Test | नवंबर 2026 | — |
| इंटरव्यू | नवंबर/दिसंबर 2026 | नवंबर/दिसंबर 2026 |
| प्रोविजनल अलॉटमेंट | जनवरी 2027 | जनवरी 2027 |
IBPS PO & SO 2026 Eligibility
IBPS PO
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation Degree होना अनिवार्य है।
IBPS SO
Specialist Officer के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों की विस्तृत योग्यता विस्तृत नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगी।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु – 20 वर्ष
- अधिकतम आयु – 30 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
IBPS PO & SO 2026 चयन प्रक्रिया
IBPS इस वर्ष भी तीन चरणों में भर्ती करेगा।
PO के लिए
- Preliminary Examination
- Main Examination
- Personality Test
- Interview
- Final Merit List
SO के लिए
- Preliminary Examination
- Main Examination
- Interview
- Final Selection
पहली बार Personality Test पर रहेगा खास फोकस
IBPS ने इस वर्ष PO भर्ती प्रक्रिया में Personality Test को भी शेड्यूल में शामिल किया है। इसका आयोजन नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा और दोनों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।
Application Form में Correction का मिलेगा मौका
इस बार उम्मीदवारों को आवेदन समाप्त होने के बाद Edit Window भी उपलब्ध कराई जाएगी। यदि आवेदन पत्र में कोई गलती रह जाती है तो निर्धारित समय के दौरान उसे ऑनलाइन सुधारा जा सकेगा।
आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार में अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद प्रिंट अवश्य सुरक्षित रखें।








IBPS SO Recruitment 2026: आज आए...
बैंक ऑफ़ इंडिय...
UP PCS Notification 2026 Out: 500 पद...


