Latest Hindi Banking jobs   »   Rajasthan VDO Recruitment 2026

Rajasthan VDO Recruitment 2026: राजस्थान में 4349 ग्राम विकास अधिकारी पदों पर होगी बंपर भर्ती, यहाँ जानें पूरी डिटेल

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) और सीनियर ग्राम विकास अधिकारी के कुल 4349 नए पदों को मंजूरी दे दी है। अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

इस भर्ती का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा किया जाएगा। फिलहाल विस्तृत भर्ती अधिसूचना (Notification PDF) जारी नहीं हुई है, लेकिन विभाग द्वारा पदों को स्वीकृति मिलने के बाद माना जा रहा है कि नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होगी।

यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार अवसर साबित हो सकती है।

राजस्थान VDO भर्ती क्यों है खास?

  1. 4349 पदों पर बड़ी भर्ती
  2. लंबे समय बाद ग्राम विकास अधिकारी भर्ती
  3. राजस्थान के लाखों युवाओं को मिलेगा मौका
  4. Graduation उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे
  5. ग्रामीण विकास विभाग में स्थायी सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

राजस्थान VDO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही Rajasthan VDO Recruitment 2026 Notification PDF जारी करेगा।

Rajasthan VDO Recruitment 2026 - 4349 Vacancies Announced, Notification Expected Soon_3.1

आधिकारिक नोटिफिकेशन में निम्नलिखित जानकारियां उपलब्ध होंगी—

  1. आवेदन शुरू होने की तिथि
  2. अंतिम तिथि
  3. परीक्षा तिथि
  4. आवेदन शुल्क
  5. पात्रता
  6. आयु सीमा
  7. चयन प्रक्रिया
  8. परीक्षा पैटर्न
  9. सिलेबस
  10. वेतनमान
  11. कैटेगरी वाइज आरक्षण

Rajasthan VDO Vacancy 2026

राजस्थान सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी कैडर को मजबूत करने के लिए कुल 4349 नए पदों को मंजूरी दी है।

पद का नाम पहले स्वीकृत पद नई वैकेंसी
ग्राम विकास अधिकारी 10,554 3,099
सीनियर ग्राम विकास अधिकारी 750 1,250
कुल 11,304 4,349

इतनी बड़ी संख्या में पदों की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण विकास विभाग में लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने का रास्ता साफ हो गया है।

Rajasthan VDO Eligibility 2026

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए—

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
  • DOEACC/NIELIT का O Level या उससे उच्च कंप्यूटर सर्टिफिकेट
    या
  • कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष

राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Rajasthan VDO Selection Process 2026

चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी—

1. लिखित परीक्षा

सभी अभ्यर्थियों को ऑफलाइन/ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।

2. दस्तावेज सत्यापन

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा पैटर्न 2026

विवरण जानकारी
परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
कुल प्रश्न 160
कुल अंक 200
परीक्षा अवधि 3 घंटे
नेगेटिव मार्किंग विस्तृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएगी

FAQs

Rajasthan VDO Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

Rajasthan VDO Recruitment 2026 में कुल 4349 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Rajasthan VDO Notification 2026 कब जारी होगा?

आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

Rajasthan VDO के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation और निर्धारित Computer Qualification होनी चाहिए।

Rajasthan VDO की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Rajasthan VDO के लिए आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: