Latest Hindi Banking jobs   »   RPSC SI Result 2026 Out:

RPSC SI Result 2026 Out: 20,455 अभ्यर्थी PET के लिए चयनित, यहाँ डाउनलोड करें Rajasthan SI Result PDF

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Sub Inspector (SI) एवं Platoon Commander भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम (RPSC SI Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम PDF डाउनलोड कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि वे अगले चरण यानी Physical Efficiency Test (PET) के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1,015 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने लिखित परीक्षा के आधार पर 20,455 उम्मीदवारों को PET के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है।

RPSC SI Result 2026: विवरण

विवरण जानकारी
आयोग का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर
पद का नाम सब-इंस्पेक्टर (SI) / प्लाटून कमांडर
कुल रिक्तियां 1,015 पद
परीक्षा तिथि 5 एवं 6 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 19 जून 2026
PET के लिए चयनित उम्मीदवार 20,455 उम्मीदवार
डिस्क्वालिफाई उम्मीदवार 1,744 उम्मीदवार
अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC SI Result 2026 PDF Download Link

आरपीएससी ने राजस्थान SI रिजल्ट PDF अब यहाँ से डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

डाउनलोड करें: RPSC SI Result 2026 PDF

RPSC SI Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

Step 1:

RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

Step 2:

होमपेज पर दिए गए News and Events या Results सेक्शन पर क्लिक करें।

Step 3:

“Sub Inspector/Platoon Commander Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

Step 4:

रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

Step 5:

Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें और अपना परिणाम चेक करें।

लिखित परीक्षा के आधार पर 20,455 अभ्यर्थी PET के लिए शॉर्टलिस्ट

RPSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 20,455 अभ्यर्थियों को Physical Efficiency Test (PET) के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

अब ये उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी PET में भाग लेंगे।

RPSC SI Exam 2026 में कितने उम्मीदवार डिस्क्वालिफाई हुए?

RPSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1,744 उम्मीदवारों को डिस्क्वालिफाई घोषित किया गया है।

RPSC SI 2026 Disqualified candidates- Download PDF

डिस्क्वालिफिकेशन के प्रमुख कारण
1. OMR शीट में त्रुटि

  • गलत रोल नंबर भरना
  • प्रश्न पुस्तिका संख्या गलत दर्ज करना

2. पात्रता शर्तें पूरी न करना

  • आयु सीमा पूरी न होना
  • शैक्षणिक योग्यता में कमी
  • अन्य भर्ती मानदंड पूरे न करना

3. परीक्षा नियमों का उल्लंघन

  • अनुचित साधनों का प्रयोग
  • परीक्षा निर्देशों का पालन न करना

RPSC SI PET के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

PET के लिए पात्र घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में निम्न न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक था-

प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक

दोनों पेपर मिलाकर कुल 40% अंक

जो उम्मीदवार General Hindi तथा GK & GS दोनों पेपर में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं, उन्हें PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RPSC SI Merit List 2026 कैसे तैयार होगी?

कई उम्मीदवारों के मन में सवाल होता है कि क्या PET के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं?

उत्तर है – नहीं।

PET केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है। अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Final Merit Marks Structure

चरण अंक
लिखित परीक्षा 400 अंक
इंटरव्यू 50 अंक
कुल अंक 450 अंक

RPSC SI Result 2026 के बाद क्या करें?

यदि आपका रोल नंबर रिजल्ट PDF में शामिल है, तो अब आपको PET की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आयोग जल्द ही PET की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

FAQs

RPSC SI Result 2026 कब जारी हुआ?

RPSC SI Result 2026 को 19 जून 2026 को जारी किया गया है।

RPSC SI भर्ती में कुल कितनी रिक्तियां हैं?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,015 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

PET के लिए कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है?

कुल 20,455 उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RPSC SI Result 2026 कहाँ से डाउनलोड करें?

उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: