Latest Hindi Banking jobs   »   NEET UG 2026 Cancelled

NEET UG 2026 Cancelled: पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा रद्द, अब CBI करेगी जांच!

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक रूप से NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया है।

यह फैसला 3 मई 2026 को आयोजित पेपर लीक और कथित अनियमितताओं की जांच के बाद लिया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है, इसलिए मौजूदा परीक्षा को जारी रखना संभव नहीं था।

इस फैसले ने देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को झटका दिया है, क्योंकि छात्र महीनों की तैयारी के बाद परीक्षा देकर लौटे थे।

आखिर NEET UG 2026 क्यों रद्द हुई?

हालांकि NTA ने अपने आधिकारिक बयान में सीधे “Paper Leak” शब्द का उपयोग नहीं किया, लेकिन जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

सबसे बड़ा मामला राजस्थान से सामने आया, जहां Special Operations Group (SOG) ने कथित पेपर लीक मामले की जांच शुरू की।

Neet exam

जांच में क्या मिला?

रिपोर्ट्स के अनुसार:

  • जांच एजेंसियों को एक हस्तलिखित “Suggestion Paper” मिला
  • इसमें लगभग 120 प्रश्न असली NEET पेपर से मैच करते पाए गए

इनमें:

  • करीब 90 Biology Questions
  • लगभग 30 Chemistry Questions शामिल थे

इसके बाद मामला गंभीर हो गया और केंद्रीय एजेंसियों को जांच सौंपी गई।

CBI जांच के आदेश

केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच अब CBI (Central Bureau of Investigation) को सौंप दी है।

NTA ने कहा है कि वह:

  • सभी रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा
  • तकनीकी सहायता देगा
  • जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगा

यह कदम दर्शाता है कि सरकार परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बेहद गंभीर है।

अब कब होगी NEET UG 2026 Re-Exam?

NTA ने साफ कर दिया है कि:

  • NEET UG 2026 दोबारा आयोजित की जाएगी
  • नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
  • Fresh Admit Card जारी होंगे

हालांकि अभी तक नई परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है।

छात्रों को दोबारा Registration करना होगा?

NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कहा है:

  1. दोबारा Registration नहीं करना होगा
  2. पुराने Registration Valid रहेंगे
  3. Exam Centre Preferences Carry Forward होंगी
  4. कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा

छात्रों पर क्या असर पड़ा?

NEET रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा और निराशा साफ दिखाई दी।

कई छात्रों ने कहा:

  • महीनों की मेहनत बेकार हो गई
  • मानसिक दबाव बढ़ गया
  • Re-Exam की तैयारी फिर से करनी पड़ेगी

हालांकि NTA ने कहा कि:-

“ईमानदार छात्रों की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।”

देश-भर में क्यों हो रही चर्चा ?

NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है जिसमें हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं।

इस बार मामला इसलिए और बड़ा बन गया क्योंकि:

  1. Paper Leak के आरोप सामने आए
  2. कई राज्यों में जांच शुरू हुई
  3. सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ
  4. छात्रों और अभिभावकों ने पारदर्शिता की मांग की
  5. यह मुद्दा अब शिक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा राष्ट्रीय विषय बन चुका है।

FAQs

NEET UG 2026 क्यों रद्द की गई?

पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के कारण।

क्या NEET UG 2026 दोबारा होगी?

हां, NTA ने Re-Exam कराने की पुष्टि की है।

क्या दोबारा आवेदन करना होगा?

नहीं, पुराने Registration Valid रहेंगे।

नई परीक्षा तिथि कब आएगी?

NTA जल्द नई तारीख घोषित करेगा।

मामले की जांच कौन करेगा?

CBI को जांच सौंपी गई है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.