Latest Hindi Banking jobs   »   यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: 1865 पदों पर बंपर भर्ती, – जानें पूरी डिटेल

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 1865 अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। जानें यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा: मई/जून 2026 (संभावित)
  • पात्रता कट-ऑफ डेट: 01 अप्रैल 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी। यह भर्ती देशभर के ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है, जहां उन्हें बैंकिंग सेक्टर में 1 साल का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

PDF यहाँ से डाउनलोड करें – यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 – Vacancy Details (राज्यवार वैकेंसी)

यूनियन बैंक ने अलग-अलग राज्यों में कुल 1865 पद जारी किए हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी इन राज्यों में हैं:

  • उत्तर प्रदेश – 335 पद
  • आंध्र प्रदेश – 303 पद
  • महाराष्ट्र – 196 पद
  • तेलंगाना – 164 पद

अन्य राज्यों के लिए विस्तृत वैकेंसी नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

 यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 पात्रता मानदंड

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष (01 अप्रैल 2026 के अनुसार)

आयु में छूट: नियमुनसार

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
  • डिग्री 01 अप्रैल 2026 तक पूरी होनी चाहिए
  • डिग्री 4 साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए (01 अप्रैल 2022 के बाद की हो)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. लोकल लैंग्वेज टेस्ट
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

यह भर्ती केवल Apprenticeship Training के लिए है, इसमें स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं होती।

How to Apply (आवेदन कैसे करें?)

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

जरूरी बातें (Important Points)

  • यह भर्ती केवल ट्रेनिंग के लिए है, स्थायी नौकरी नहीं
  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे
  • उम्मीदवारों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। हालांकि यह स्थायी नौकरी नहीं है, लेकिन यहां मिलने वाला अनुभव भविष्य में बड़ी बैंकिंग नौकरियों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है।

इसलिए अगर आप पात्र हैं, तो बिना देर किए आवेदन जरूर करें।

prime_image

FAQs

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

कुल 1865 पद जारी किए गए हैं।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

अंतिम तिथि 19 मई 2026 है।

न्यूनतम योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास Graduation Degree होना जरूरी है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me