Latest Hindi Banking jobs   »   CTET Normalization Process 2026

CTET Normalization Process 2026: क्या CTET में नॉर्मलाइजेशन होगा? पूरी सच्चाई यहां जानें

CTET Normalization Process 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए CTET Admit Card 2026 जारी होते ही CTET 2026 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच इस समय सबसे ज्यादा चर्चा Normalization Process को लेकर हो रही है। क्योंकि परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, ऐसे में छात्रों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है –

इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको CTET 2026 परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन से जुड़े सवालों के जवाब के साथ-साथ CBSE का नियम, कट-ऑफ पर असर, CTET vs NTA तुलना और एक्सपर्ट एनालिसिस दे रहे है

 

CTET Admit Card 2026 Out: सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 

क्या CTET 2026 में नॉर्मलाइजेशन लागू होगा या नहीं?

इस आर्टिकल में हम आपको CTET Normalization 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल भाषा में समझाएंगे, ताकि किसी भी तरह का कन्फ्यूजन न रहे।

CTET 2026 परीक्षा का फॉर्मेट (Quick Overview)

  • परीक्षा तिथि: 7 व 8 फरवरी 2026
  • पेपर: Paper-I और Paper-II
  • मोड: ऑफलाइन (OMR आधारित)
  • शिफ्ट: सुबह और दोपहर (दो शिफ्ट)

आयोजन संस्था: CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड)

 

Normalization Process क्या होता है?

Normalization एक सांख्यिकीय प्रक्रिया (Statistical Method) है, जिसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्टों में अलग-अलग प्रश्नपत्रों के साथ आयोजित होती है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि:

  • किसी भी उम्मीदवार को आसान या कठिन शिफ्ट की वजह से नुकसान न हो
  • सभी उम्मीदवारों के स्कोर में न्याय (Fairness) बना रहे

Normalization के तहत:

  • कठिन शिफ्ट के छात्रों के अंक थोड़े एडजस्ट हो सकते हैं
  • आसान शिफ्ट के छात्रों के अंकों में कोई खास बदलाव नहीं होता

 

CTET 2026 में Normalization को लेकर चर्चा क्यों?

CTET 2026 को लेकर नॉर्मलाइजेशन पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि:

  • परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्टों में हो रही है
  • कई अन्य परीक्षाएं (जैसे NTA Exams) में नॉर्मलाइजेशन लागू होता है
  • छात्र चाहते हैं कि सभी के साथ समान व्यवहार हो
  • लेकिन CTET की प्रकृति अन्य परीक्षाओं से काफी अलग है।

 

CTET 2026 में Normalization क्यों जरूरी नहीं माना जाता?

CTET को लेकर कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

  • CTET एक Qualifying Exam है, न कि मेरिट-आधारित प्रतियोगी परीक्षा
  • इसमें रैंक या मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की जाती
  • केवल न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना जरूरी होता है
  • CBSE हर शिफ्ट के प्रश्नपत्रों का Difficulty Level लगभग समान रखता है

यही वजह है कि अब तक CTET में Normalization नियमित रूप से लागू नहीं किया गया है।

 

CTET Qualifying Marks (कट-ऑफ नियम)

श्रेणी न्यूनतम अंक
General 60%
OBC / SC / ST / PwD 55%

CTET में चयन नहीं, बल्कि Eligibility Certificate दिया जाता है।

 

CTET vs NTA Normalization (तुलना)

पैरामीटर CTET NTA Exams
परीक्षा का प्रकार क्वालिफाइंग प्रतियोगी
आयोजन संस्था CBSE NTA
मेरिट लिस्ट नहीं हां
स्कोर सिस्टम Raw Marks Percentile
Normalization आमतौर पर नहीं अनिवार्य
कट-ऑफ फिक्स Relative
परीक्षा मोड ऑफलाइन ऑनलाइन

 

क्या CTET 2026 में Normalization लागू होगा?

अब तक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, CBSE या CTET बोर्ड ने CTET 2026 में Normalization लागू करने को लेकर कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

जब तक Information Bulletin या Official Notification में साफ तौर पर इसका उल्लेख न हो, तब तक यह माना जाएगा कि:

  • CTET 2026 का रिजल्ट Raw Marks के आधार पर ही तैयार होगा

 

छात्रों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

  • Normalization पर ज्यादा निर्भर न रहें
  • टार्गेट रखें 60%+ स्कोर
  • सिलेबस और Previous Year Papers पर फोकस करें
  • CTET एक Concept-Based Exam है, ट्रिक्स से ज्यादा समझ जरूरी है

 

CTET Normalization Process 2026 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। CTET का उद्देश्य योग्य शिक्षक तय करना है, न कि छात्रों की तुलना करना। जब तक CBSE कोई नया नोटिस जारी नहीं करता, तब तक Raw Marks ही फाइनल माने जाएंगे।

CTET 2026 की तैयारी में लगे रहें और अफवाहों से दूर रहें।

prime_image

FAQs

क्या CTET 2026 में नॉर्मलाइजेशन होगा?

फिलहाल नहीं, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

CTET में नॉर्मलाइजेशन क्यों जरूरी नहीं है?

क्योंकि यह एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, रैंक-आधारित नहीं।

CTET और NTA परीक्षा में क्या अंतर है?

CTET में Raw Marks, जबकि NTA में Percentile सिस्टम लागू होता है।

क्या शिफ्ट कठिन होने पर फायदा मिलेगा?

CTET में आमतौर पर ऐसा कोई सिस्टम लागू नहीं होता।

CTET पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

General – 60%, Reserved – 55%

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me