भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 10 जनवरी 2026 को SEBI ग्रेड A परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों में समझ और विश्लेषण क्षमता का मूल्यांकन किया गया।
SEBI ग्रेड A एग्जाम एनालिसिस 10 जनवरी, 2026
यह एनालिसिस न केवल परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है, बल्कि उन सभी उम्मीदवारों के लिए भी मददगार है जो आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तृत समीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार समझ सकते हैं कि कौन-से टॉपिक्स अधिक बार आए, किन सेक्शन का वेटेज अधिक था और परीक्षा का कुल कठिनाई स्तर कैसा था। उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का स्तर माध्यम रहा।
यह विस्तृत SEBI ग्रेड A 2026 एग्जाम रिव्यू आपको एग्जाम पैटर्न, सही प्रयासों और परफॉर्मेंस लेवल को समझने में मदद करेगा।
SEBI ग्रेड A एग्जाम 2026 सेक्शन-वाइज रिव्यू
नीचे सेक्शन-वाइज एनालिसिस में प्रत्येक सेक्शन से पूछे गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स, प्रश्नों की संख्या और उनका कठिनाई स्तर स्पष्ट रूप से दिया गया है। यह विश्लेषण उम्मीदवारों को आने वाली परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रश्नों के पैटर्न, ट्रेंड्स और फोकस एरिया समझने में प्रभावी रूप से मदद करता है।
इंग्लिश लैंग्वेज (English Language)
इंग्लिश सेक्शन आसान से मध्यम स्तर का था और यह हाई स्कोरिंग माना जा सकता है। प्रश्न मुख्यतः रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, ग्रामर और वोकैबुलरी पर आधारित थे। नियमित रूप से पढ़ने वाले और बेसिक ग्रामर की समझ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सेक्शन आसानी से हल किया जा सकता था।
| SEBI ग्रेड A एग्जाम एनालिसिस 10 जनवरी 2026 : English Language | |
|---|---|
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
| Reading Comprehension (Mars Planet) | 5 |
| Error Spotting | 4-5 |
| Double Fillers | 4-5 |
| Sentence Improvement | 3-4 |
| Para Jumble | 4 |
रीज़निंग एबिलिटी
रीज़निंग सेक्शन का डिफिकल्टी लेवल मध्यम रहा। इस सेक्शन में सीटिंग अरेंजमेंट और लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्नों ने उम्मीदवारों से विशेष ध्यान और बेहतर टाइम मैनेजमेंट की मांग की। जिन अभ्यर्थियों ने पहले से स्टैंडर्ड पज़ल पैटर्न्स का नियमित अभ्यास किया हुआ था, वे इन प्रश्नों को अपेक्षाकृत आसानी से हल कर पाए और उन्हें स्पष्ट बढ़त मिली।
| SEBI ग्रेड A एग्जाम एनालिसिस 10 जनवरी, 2026 : रीजनिंग एबिलिटी | |
|---|---|
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
| Month + Subject + 6 Persons Puzzle | 4-5 |
| Box + Color Puzzle | 3 |
| Linear/Double Row Seating Arrangement | 4-5 |
| Height Based Puzzle | 3-5 |
| Statement Assumption | 3 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
क्वांटिटेटिव सेक्शन मध्यम स्तर था, जिसमें कुछ गणना आधारित प्रश्न भी शामिल थे। डाटा इंटरप्रिटेशन और एरिथमैटिक टॉपिक्स का वेटेज काफी था। इस सेक्शन में सटीकता बेहद महत्वपूर्ण थी।
| SEBI ग्रेड A एग्जाम एनालिसिस 10 जनवरी, 2026 : क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | |
|---|---|
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
| सन्निकटन | 5 |
| गलत संख्या श्रंखला | 4-5 |
| अंकगणित (लाभ और हानि, मिश्रण, क्षेत्रमिति, SI/CI आदि) | 5-6 |
| लाइन ग्राफ DI | 5 |
| कैसलेट DI | 5 |
जनरल अवेयरनेस
जनरल अवेयरनेस सेक्शन मध्यम स्तर का था और मुख्यतः वर्तमान घटनाओं और वित्तीय जागरूकता पर केंद्रित था। हाल की आर्थिक घटनाएँ, बैंकिंग और विनियामक अपडेट प्रमुख प्रश्नों में शामिल थे।
उदाहरण:
- बिर्सा 101 – सिकल सेल के लिए जीन थैरेपी
- पारादीप बंदरगाह – ओडिशा
- भारत का पहला AI मॉडल – Pari Scheme BharatGen
- 16वां वित्त आयोग शुरू – 2026-27
SEBI ग्रेड A परीक्षा विश्लेषण 2026 – कठिनाई स्तर
उम्मीदवारों के फीडबैक के आधार पर, SEBI ग्रेड A 2026 का कुल कठिनाई स्तर मध्यम था। पेपर संतुलित था – कुछ सेक्शन स्कोरिंग थे और कुछ सेक्शन टाइम-कंज्यूमिंग थे।
| SEBI ग्रेड A एग्जाम एनालिसिस 10 जनवरी, 2026 : कठिनाई स्तर | |
|---|---|
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
| रीजनिंग एबिलिटी | मध्यम |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | मध्यम |
| इंग्लिश लैंग्वेज | सरल से मध्यम |
| जनरल अवेयरनेस | मध्यम |
| कुल | मध्यम |


RBI Office Attendant Recruitment 2026 No...
नैनीताल बैंक क्लर्क और PO परीक्षा एडमिट ...
RBI ऑफिस अटेंडेंट सैलरी 2026: सैलरी स्ट्...


