रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! RRB NTPC Graduate Notification 2025 जारी हो गया है। भारतीय रेलवे (Railway Recruitment Board) ने 5810 ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गए हैं, और इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC 2025: भर्ती महत्वपूर्ण जानकारी
- संस्था का नाम: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- पदनाम: ग्रेजुएट लेवल (NTPC)
- कुल पदों की संख्या: 5,810
- आवेदन की शुरुआत: 21 अक्टूबर 2025
- अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
- योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
- चयन प्रक्रिया: CBT-I, CBT-II, Skill / Aptitude Test, Document Verification, Medical Exam
- पद: स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, ट्रैफिक असिस्टेंट
- पे लेवल: लेवल 5 व 6
- सैलरी: ₹29,200 – ₹35,400 (भत्ते अलग)
आरआरबी एनटीपीसी 2025 स्नातक अधिसूचना जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC Graduate Recruitment 2025 की विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट @rrbcdg.gov.in पर जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 5810 ग्रेजुएट लेवल पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। अधिसूचना में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं, जैसे पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, रिक्तियाँ, वेतन संरचना और अन्य आवश्यक विवरण। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे RRB NTPC Graduate Notification 2025 PDF डाउनलोड लिंक भी दिया गया है, जिससे वे पूरी अधिसूचना को विस्तार से पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
RRB NTPC Notification 2025 For Graduate Posts: Download PDF
रेलवे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती 2025 की सबसे बड़ी घोषणा मानी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, तो आवेदन की प्रक्रिया में देर न करें — इस दीवाली अपनी नौकरी का सपना सच करने का समय आ गया है!
RRB NTPC 2025: पदों का वितरण
पद का नाम | पदों की संख्या | पे लेवल |
---|---|---|
गुड्स ट्रेन मैनेजर | 3416 | लेवल 5 |
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट | 921 | लेवल 5 |
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 638 | लेवल 5 |
स्टेशन मास्टर | 615 | लेवल 6 |
टिकट सुपरवाइजर | 161 | लेवल 6 |
ट्रैफिक असिस्टेंट | 59 | लेवल 4 |
कुल पद | 5810 | — |
RRB NTPC Apply Online 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू
RRB NTPC 2025 (Graduate Level Posts) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन 20 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तक अवश्य जमा कर दें। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि उनका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो सके
RRB NTPC Apply Online 2025: Click Here to Apply
चयन प्रक्रिया
-
1st Stage CBT: 100 अंक, 90 मिनट (GA, Reasoning, Maths)
-
2nd Stage CBT: 120 अंक, 120 मिनट
-
टाइपिंग/एप्टीट्यूड टेस्ट: पद अनुसार
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल अंतिम चरण में
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
रेलवे की यह भर्ती न सिर्फ नौकरी बल्कि स्थिर कैरियर और सरकारी सुविधाओं का सुनहरा अवसर है। ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह मौका बेहतर सरकारी भविष्य की शुरुआत साबित हो सकता है।