BPSC LDC भर्ती 2025: बिहार में लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने Lower Division Clerk (LDC) पदों के लिए विज्ञापन संख्या 43/2025 के अंतर्गत भर्ती अधिसूचना जारी की है। कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा तिथि, टाइपिंग टेस्ट, और अन्य ज़रूरी जानकारी, ताकि आप समय रहते आवेदन कर सकें।
BPSC LDC भर्ती 2025: मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | Lower Division Clerk (LDC) |
कुल पद | 26 |
वेतनमान | पे लेवल-2 (₹19,900 – ₹63,200) |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
स्थान | बिहार |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bpsc.bihar.gov.in |
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025: Notification PDF
BPSC ने लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025 Official Notification PDF
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025: Apply Link
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 8 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 26 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
BPSC लोअर डिवीजन क्लर्क ऑनलाइन आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है:-
CLICK HERE TO APPLY BPSC Lower Division Clerk Recruitment Online Form
आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
- “Lower Division Clerk Recruitment 2025” पर क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
आवेदन शुल्क (Application Fee)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य / BC / EBC / अन्य राज्य | ₹600/- |
SC / ST / PwD / महिला (बिहार निवासी) | ₹150/- |
दिव्यांग (40% या अधिक) | ₹150/- |
बायोमेट्रिक शुल्क (सभी के लिए) | ₹200/- (अवापसी योग्य नहीं) |
भुगतान मोड: ऑनलाइन (UPI/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) |
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
इवेंट | तिथि |
---|---|
नोटिफिकेशन जारी | 30 जून 2025 |
आवेदन शुरू | 08 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 जुलाई 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा | 29 सितंबर 2025 (संभावित) |
BPSC LDC रिक्तियां 2025: श्रेणीवार विवरण
श्रेणी | पद | महिलाओं के लिए आरक्षित |
---|---|---|
अनारक्षित (UR) | 13 | 05 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 03 | 01 |
अनुसूचित जाति (SC) | 04 | 01 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 | 00 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 02 | 00 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 02 | 00 |
पिछड़ा वर्ग महिलाएं | 01 | 00 |
कुल | 26 | 07 |
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025: पात्रता (Eligibility Criteria)
-
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण और कंप्यूटर संचालन में दक्षता।
-
टाइपिंग स्पीड:
-
हिंदी में: 30 शब्द प्रति मिनट
-
अंग्रेजी में: 35 शब्द प्रति मिनट
-
आयु सीमा (As on 01.08.2025)
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
सामान्य पुरुष | 18 वर्ष | 37 वर्ष |
BC/EBC (पुरुष/महिला) | 18 वर्ष | 40 वर्ष |
महिला (UR) | 18 वर्ष | 40 वर्ष |
स्वतंत्रता सेनानी आश्रित | 18 वर्ष | 60 वर्ष |
विशेष छूट: संविदा कर्मचारियों को सेवा अवधि के अनुसार छूट
BPSC Lower Division Clerk Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
-
प्रारंभिक परीक्षा (CBT)
-
वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective MCQ)
-
विषय: सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, बेसिक कंप्यूटर
-
-
टाइपिंग टेस्ट
-
हिंदी: 30 WPM
-
अंग्रेजी: 35 WPM
-
केवल क्वालिफाइंग नेचर की
-
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
अंतिम मेरिट लिस्ट
-
केवल लिखित परीक्षा के आधार पर बनाई जाएगी (टाइपिंग पास होना आवश्यक है).
-