CG Vyapam Lab Attendant Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में लैब अटेंडेंट के 430 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 430 Lab Attendant (प्रयोगशाला परिचर) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत राज्य के विभिन्न विभागों में प्रयोगशाला सहायक नियुक्त किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ व्यापम ने लैब अटेंडेंट के 430 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 30 जून 2025 तक vyapamcg.cgstate.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. यहाँ आप CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, वेतन और परीक्षा तिथि देख सकते है
CG Vyapam Lab Attendant भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) |
पद का नाम | लैब अटेंडेंट (Lab Attendant) |
कुल रिक्तियां | 430 |
योग्यता | न्यूनतम 12वीं पास |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ | 09 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 03 अगस्त 2025 |
वेतनमान | ₹18,000 से ₹56,900/- प्रतिमाह |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 महत्वपूर्ण लिंक
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करें
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 आवेदन करने का सीधा लिंक (Active from 09 June)
आवेदन कैसे करें?
-
CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
-
“Lab Attendant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें
-
रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
-
आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें
CG Vyapam Lab Attendant 2025 पात्रता मापदंड
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 – शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (Higher Secondary) उत्तीर्ण होना चाहिए।
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 आयु सीमा (1 जनवरी 2025 के अनुसार):
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
-
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
CG व्यापम लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 आवेदन शुल्क
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य | ₹350/- |
ओबीसी | ₹250/- |
एससी/एसटी | ₹200/- |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।