पटना हाई कोर्ट ने रेगुलर मज़दूर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए साइक्लिंग टेस्ट शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टेस्ट 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक पटना स्थित निर्धारित टेस्ट ग्राउंड पर आयोजित होगा। जारी नोटिस के अनुसार, Orthopedically Handicapped (OH) उम्मीदवारों को इस टेस्ट से छूट दी गई है।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साइक्लिंग टेस्ट एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर अलर्ट भी भेजे जाएंगे।
पटना हाई कोर्ट रेगुलर मज़दूर भर्ती 2025: महत्वपूर्ण बिन्दु
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | पटना उच्च न्यायालय |
| पद का नाम | रेगुलर मज़दूर |
| विज्ञापन संख्या | PHC/01/2025 |
| कुल रिक्तियां | 171 |
| जॉब लोकेशन | बिहार |
| वेतनमान | ₹14,800 – ₹40,300/- (लेवल-1) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 17 फरवरी 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 मार्च 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | patnahighcourt.gov.in |
कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि टेस्ट की तारीख, समय और सेंटर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, साइक्लिंग टेस्ट के लिए साइकिल परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, अभ्यर्थियों को अपनी साइकिल लाने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का TA/DA प्रदान नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
पटना हाई कोर्ट रेगुलर मज़दूर भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 17.02.2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18.03.2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20.03.2025 |
| लिखित परीक्षा | 22.06.2025 |
| आंसर की रिलीज़ | 19.07.2025 |
| रिजल्ट जारी | 20.11.2025 |
| साइक्लिंग टेस्ट | 10.12.2025 से 12.12.2025 |
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: नोटिफिकेशन यहाँ से करें डाउनलोड
पटना उच्च न्यायालय ने नियमित मजदूर के 171 पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
पटना हाई कोर्ट भर्ती 2025 आधिकारिक अधिसूचना PDF डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: रिक्तियों की संख्या
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025 के लिए कुल 171 रिक्तियां हैं। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
| वर्ग | कुल पदों की संख्या | महिलाओं के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित पद |
| अनारक्षित | 74 | 24 |
| अनुसूचित जाति (एससी) | 27 | 10 |
| अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 02 | 01 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) | 31 | 11 |
| पिछड़ा वर्ग (बीसी) | 20 | 7 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 17 | 5 |
| कुल पोस्ट | 171 | 57 |
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया
(i) लिखित परीक्षा (MCQ प्रकार पर आधारित OMR)
(ii) साइक्लिंग टेस्ट
(iii) कौशल परीक्षण और साक्षात्कार
न्यूनतम योग्यता मानक:- न्यूनतम योग्यता मानक होगा:-
- प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होने पर 40% अंक
- लिखित परीक्षा में 40% अंक
- कौशल परीक्षण में 40% अंक
- साक्षात्कार में 30% अंक.
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: पात्रता मानदंड
आवश्यक शैक्षिक योग्यताएं:
आवेदक के पास 01 जनवरी 2025 तक नियमित मजदूर के पद के लिए निम्नलिखित आवश्यक योग्यताएं/पात्रता शर्तें होनी चाहिए:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से अधिकतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) होनी चाहिए।
- साइकिल चलाने का ज्ञान
- जीवन कौशल में दक्षता
अधिमानी अर्हता:
- किसी अभ्यर्थी को, जिसने राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो, अन्य बातें समान होने पर, साक्षात्कार के समय प्रतिष्ठान में सीधी भर्ती के मामले में वरीयता दी जाएगी।
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: आयु सीमा
नियमित मजदूर के पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 01.01.2007 के बाद नहीं होना चाहिए.
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025: आवेदन शुल्क
पटना उच्च न्यायालय नियमित मजदूर भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:
- अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹700.00
- एससी/एसटी/ओएच श्रेणी: ₹350.00


पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर फाइनल रिजल्ट...
BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 कब आएगा Notifica...
UPSSSC ने वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक के 7...


