Latest Hindi Banking jobs   »   पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती...

पंजाब एंड सिंध बैंक में LBO के 1000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें Eligibility की पूरी डिटेल

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने LBO के 1000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 Notification जारी किया है. यह भर्ती Junior Management Grade Scale I (JMGS I) के पदों के लिए की जा रही है, जिसके लिए आवेदन 31 मार्च से आवेदन शुरू हो गए है। जानें Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process और Apply करने का पूरा तरीका

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 –  महत्वपूर्ण डिटेल – तिथियाँ 

  • कुल पद: 1000
  • पद का नाम: Local Bank Officer (JMGS I)
  • आवेदन शुरू: 31 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • सैलरी: ₹48,480 – ₹85,920 + 3 increments
  • चयन प्रक्रिया: Written Test + Interview

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती क्यों खास है?

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 को बैंकिंग सेक्टर में lateral entry के रूप में देखा जा रहा है। इसमें freshers की बजाय experienced candidates को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे competition काफी high रहने वाला है।

साथ ही, state-wise vacancies और local language requirement इस भर्ती को और ज्यादा targeted बनाती है। ऐसे में केवल वही उम्मीदवार सफल हो पाएंगे, जिनके पास सही अनुभव और मजबूत preparation strategy होगी।

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 Notification PDF

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है, जिसमे Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process और Apply करने का पूरा प्रोसेस दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले Eligibility, Age Limit, Salary, Selection Process आदि जानकारी नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके पढ़ लेनी चाहिए-

Punjab & Sind Bank LBO Recruitment 2026 Notification PDF

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती 2026 – Vacancy Details (State-wise)

इस भर्ती के तहत कुल 1000 पद विभिन्न राज्यों में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।

राज्य पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश 200
गुजरात 125
पंजाब 100
छत्तीसगढ़ 80
ओडिशा 80
तमिलनाडु 65
कर्नाटक 60
मध्य प्रदेश 60
महाराष्ट्र 60
असम 50
तेलंगाना 30
पश्चिम बंगाल 30
हिमाचल प्रदेश 20
अरुणाचल प्रदेश 15
झारखंड 10
केरल 10
नागालैंड 5

Punjab & Sind Bank LBO भर्ती 2026 आवेदन लिंक

Punjab & Sind Bank LBO Apply Online 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार Punjab & Sind Bank की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।

Punjab & Sind Bank LBO Apply Online 2026: Click Here to Apply

Are You Preparing for Punjab and Sind Bank LBO 2026??

How to Apply Online (Step-by-Step)

पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती 2026 के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते है-

  1. पंजाब एंड सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Recruitment सेक्शन में “LBO भर्ती 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. New Registration करें
  4. आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

Eligibility Criteria (योग्यता)

यहाँ हमने पंजाब एंड सिंध बैंक एलबीओ भर्ती 2026 के लिए योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है-

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन

आयु सीमा (1 मार्च 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम: 20 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष

नोट: आरक्षित वर्ग को सरकारी नियम अनुसार छूट

What Next: उम्मीदवार क्या करें?

  • तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
  • अपने experience documents तैयार रखें
  • Banking awareness और current affairs पर focus करें
  • Mock tests और previous papers से practice शुरू करें

Bank MahaPack Plus

prime_image

FAQs

पंजाब एंड सिंध बैंक LBO भर्ती 2026 में कितने पद हैं?

कुल 1000 पद जारी किए गए हैं।

आवेदन की तिथि क्या है?

20 अप्रैल 2026।

चयन प्रक्रिया क्या है?

Written exam, screening, interview और language test।

सैलरी कितनी मिलेगी?

₹48,480 से ₹85,920 तक समय-समय पर वृद्धि होती रहती है

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me