दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), जिसे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था, ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) मंत्रालयिक ग्रुप C पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। विज्ञापन संख्या 03/2025 दिनांक 6 नवंबर 2025 के अनुसार, कुल 66 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.dtu.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट मे आप Delhi Technological University (DTU) भर्ती अधिसूचना 2025 पात्रता, पदों का विवरण, और आवेदन प्रक्रिया साहिय अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देखस सकते है
DTU Non-Teaching Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) में Non-Teaching Group C पदों पर भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो प्रशासनिक क्षेत्र में स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
| घटना | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 10 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
DTU Non-Teaching Recruitment 2025 NotIfication
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने Non-Teaching Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मंत्रालयिक ग्रुप C पदों के लिए की जाएगी, जिसके तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिस असिस्टेंट/डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
फिलहाल विश्वविद्यालय ने केवल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है, जबकि विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.dtu.ac.in पर प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे समय पर फॉर्म भर सकें।

DTU Non-Teaching Vacancy 2025: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 66 रिक्तियों को भरा जाएगा, जो दो पदों के अंतर्गत आती हैं। विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है
| पद का नाम | वर्गीकरण | UR | OBC | SC | ST | EWS | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Junior Office Assistant (JOA) | Group C | 20 | 13 | 7 | 3 | 7 | 50 |
| Office Assistant (OA)/Data Entry Operator (DEO) | Group C | 8 | 4 | 1 | 0 | 3 | 16 |
| कुल | 28 | 17 | 8 | 3 | 10 | 66 |
🔸 नोट: PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवार सभी वर्गों के तहत आवेदन कर सकते हैं।
DTU Recruitment 2025 Eligibility और आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dtu.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को उसका प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।
सुनिश्चित करें कि उम्मीदवार संबंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करते हों। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा।
DTU Non-Teaching 2025: आवश्यक निर्देश
-
रिक्तियों की संख्या अस्थायी (Provisional) है और यह विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार बढ़ या घट सकती है।
-
अधूरी या समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट्स और नोटिस पर नियमित रूप से नजर रखें।


RRB Group D 2025 Court Case Update: जल्द...
Jharkhand Police Vacancy 2025: 23,673 खा...
RRB JE Vacancy 2025: रेलवे मे जूनियर इं...


