BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 आउट
BPSC 71th Admit Card Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE Prelims) का एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 सितंबर 2025 को निर्धारित है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
👉 आयोग ने साफ किया है कि एग्जाम सेंटर कोड और विस्तृत जानकारी 11 सितंबर 2025 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।
71th BPSC CCE Prelims Exam Date 2025 Out
71वीं BPSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा 2025: ओवरव्यू
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | विभिन्न सिविल सेवाएँ |
कुल रिक्तियाँ | 1264 |
वेतनमान | पद के अनुसार अलग-अलग |
नौकरी का स्थान | बिहार |
आवेदन प्रारंभ | 2 जून 2025 |
अंतिम तिथि | 30 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | 13 सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड जारी | 6 सितंबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
डायरेक्ट लिंक – 71वीं BPSC CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें और डाउनलोड करें 71वीं BPSC CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025
ऐसे करें BPSC 71वीं CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
- “71st BPSC CCE Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।
- सभी डिटेल्स को ध्यान से जाँचें।
- सही होने पर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड सेव करें।
- परीक्षा दिवस पर प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।
एडमिट कार्ड पर उपलब्ध जानकारियाँ
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
- परीक्षा केंद्र का पता
- रिपोर्टिंग टाइम
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश
BPSC 71th Admit Card Out – इनका रखें ध्यान
71वीं BPSC CCE प्रीलिम्स परीक्षा राज्य स्तर पर 1264 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँचें।