बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आखिरकार लाखों अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म करते हुए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। इस पोस्ट में आप BPSC 71st CCE Prelims 2025 की आधिकारिक परीक्षा तिथि वैकेंसी, एग्जाम टाइमिंग, ओवरव्यू और पूरी डिटेल देख सकते हैं.
71वीं BPSC CCE प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
कब और कहाँ होगी परीक्षा?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 (13.09.2025) को पूरे बिहार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। BPSC के नोटिस के मुताबिक, प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक (2 घंटे की अवधि) आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचे और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
71वीं BPSC भर्ती 2025: अहम जानकारी
इस बार आयोग ने 1264 पदों पर विभिन्न सिविल सेवाओं में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह परीक्षा बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके ज़रिए राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति होती है।
71वीं BPSC भर्ती 2025: भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview):
-
भर्ती संगठन: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
-
पद का नाम: विभिन्न सिविल सेवा पद
-
कुल रिक्तियां: 1264
-
वेतनमान: पदानुसार अलग-अलग
-
नौकरी स्थान: बिहार
-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 2 जून 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून 2025
-
आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bih.nic.in
क्यों अहम है यह परीक्षा?
BPSC की CCE परीक्षा बिहार के युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं में प्रवेश का सबसे बड़ा अवसर है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कुछ ही लोग अंतिम चयन तक पहुँच पाते हैं। इस बार सीटें 1264 हैं, जो छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती हैं।
तैयारी को लेकर सुझाव
अब जबकि अधिकारिक परीक्षा तिथि जारी हो गई है, उम्मीदवारों को अपनी Revision Strategy पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र, करंट अफेयर्स, बिहार जीके और स्टैंडर्ड बुक्स की मदद से मॉक टेस्ट देकर तैयारी को और मजबूत बनाया जा सकता है।


Bihar Civil Court Peon Exam 2026 Cancell...
IBPS Calendar 2026 Out: यहाँ देखें PO, क...
Rajasthan LDC Exam Date 2026 Out: एलडीसी...


