71st BPSC CCE Mains Exam Date 2026: बड़ी खबर
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) मेन्स 2026 की परीक्षा तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, उनके लिए यह अगला और निर्णायक चरण है। परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थियों की तैयारी अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी है।
71वीं BPSC CCE 2026 मेन्स परीक्षा का शेड्यूल
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, BPSC 71st CCE मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कुल पाँच दिनों में किया जाएगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | 71वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा |
| आयोजन संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 13 सितंबर 2025 |
| मेन्स परीक्षा तिथि | 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 |
| परीक्षा अवधि | 5 दिन |
| परीक्षा केंद्र | 37 जिलों में 912 केंद्र |
| प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी | 3,16,905 |
| मेन्स के लिए चयनित अभ्यर्थी | 14,261 |
| अगला चरण | मुख्य परीक्षा (Mains) |
प्रारंभिक परीक्षा के बाद अब मेन्स की तैयारी निर्णायक
BPSC प्रीलिम्स 2025 में कुल 3.16 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 14,261 अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। अब यही उम्मीदवार प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए अंतिम दौड़ में शामिल हैं।
71st BPSC CCE Mains Official Notice
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) मेन्स 2026 से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें परीक्षा तिथियों, चयनित अभ्यर्थियों की संख्या और आगामी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग द्वारा जारी इस नोटिस को ध्यानपूर्वक पढ़ें,
आपकी सुविधा के लिए यहां हमने 71st BPSC CCE Mains Official Notice पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं, जहां से नोटिस उपलब्ध कराया गया है.

71st BPSC CCE Mains Official Notice- Click Here to Download
71वीं BPSC CCE मेन्स परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- मेन्स परीक्षा से संबंधित डिटेल्ड शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा
- प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ सप्ताह पहले उपलब्ध होंगे
- अभ्यर्थियों को नियमित रूप से bpsc.bih.nic.in वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए
- उत्तर लेखन अभ्यास और वैकल्पिक विषय पर विशेष फोकस करें


SBI PO Exam Date 2026 - जानिए साल 2026 म...
Bihar Civil Court Peon Prelims Exam Date...
BPSC AEDO Exam Date 2026 OUT: अब तय हुई ...



