बैंकिंग परीक्षाओं में रीजनिंग क्यों है गेम-चेंजर? जानें 50% स्कोर का आसान फॉर्मूला
बैंकिंग परीक्षाओं में रीजनिंग सेक्शन को सबसे महत्वपूर्ण और स्कोरिंग माना जाता है, क्योंकि यही सेक्शन उम्मीदवार की सोचने और समस्या हल करने की क्षमता को परखता है। हालांकि, तैयारी के शुरुआती दौर में यह सेक्शन कई अभ्यर्थियों को कठिन लगता है, लेकिन सही रणनीति और नियमित अभ्यास से इसमें अच्छा स्कोर हासिल किया जा सकता है। अगर आपको भी रीजनिंग से जुड़े सवालों में कन्फ्यूजन रहता है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है—जहाँ हम उन 3 अहम टॉपिक्स पर फोकस कर रहे हैं जो आपको आसानी से 50% अंक दिला सकते हैं।
रीजनिंग सेक्शन की अहमियत समझें (Relevance of Reasoning Ability)
किसी भी बैंकिंग परीक्षा को क्रैक करने के लिए सभी सेक्शन पर बराबर ध्यान देना जरूरी होता है, लेकिन हर उम्मीदवार का कंफर्ट लेवल अलग होता है। ऐसे में रीजनिंग सेक्शन कई बार चुनौती बन जाता है, खासकर जब सेक्शनल कट-ऑफ भी क्लियर करनी होती है। हाल के वर्षों में प्रश्नों का स्तर भी काफी बदल गया है और पज़ल व बैठने की व्यवस्था जैसे टॉपिक्स का वेटेज बढ़ गया है, जिससे यह सेक्शन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।
इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने ऐसे 3 महत्वपूर्ण टॉपिक्स चुने हैं जो न सिर्फ आपकी तैयारी को सही दिशा देंगे, बल्कि आपको रीजनिंग में 50% अंक लाने और सेक्शनल कट-ऑफ आसानी से क्लियर करने में भी मदद कर सकते हैं।
Reasoning Topics
रीजनिंग के प्रश्नों के प्रकार अलग-अलग हो सकते हैं। मोटे तौर पर रीजनिंग के प्रश्नों की निम्नलिखित श्रेणियाँ होती हैं।
- वर्बल रीजनिंग
- नॉन-वर्बल रीजनिंग
- लाॅजिकल रीजनिंग
3 Topics That Can Get You 50% Marks in Reasoning Ability
यहाँ आपको तीन टाॅपिकों की सूची दी गई है, जिन्हें आपको सेक्शनल कट-ऑफ क्लियर करने और 50% अंक प्राप्त करने के लिए तैयार करने की आवश्यकता है।
- न्यायवाक्य (Syllogism) – वो टाॅपिक जिससे पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति में थोड़ा बदलाव देखा गया है। लेकिन कुल मिलाकर अपेक्षाकृत कम अभ्यास के साथ भी वास्तविक परीक्षा में इस सेक्शन से अच्छे अंक पाए जा सकते हैं।
- बैठक व्यवस्था (Arrangement) – रीजनिंग सेक्शन में 50% स्कोर करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बैठक व्यवस्था के प्रश्न और इसी तरह के अन्य प्रश्न बहुत ज़रूरी होते हैं।
- कोडिंग डिकोडिंग (Coding Decoding) – कुछ ट्रिक्स और पर्याप्त अभ्यास के साथ, यह सेक्शन भी बहुत स्कोरिंग हो सकता है और परीक्षा में इससे अच्छी संख्या में प्रश्न पूछे जाते हैं।
| Related Posts |
| 3 Topics That Can Get You 50% Marks in Quantitative Aptitude |
| How to Utilize Your Strength and Diminish Your Weaknesses |
| How To Identify Easy Questions in Real Exams |





