Latest Hindi Banking jobs   »   PNB SO Syllabus And Exam Pattern...

PNB SO Syllabus And Exam Pattern 2022: PNB SO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2022, डाउनलोड करें स्पेशलिस्ट ऑफिसर सिलेबस PDF

PNB SO Syllabus And Exam Pattern 2022: PNB SO सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2022, डाउनलोड करें स्पेशलिस्ट ऑफिसर सिलेबस PDF | Latest Hindi Banking jobs_3.1


PNB SO Syllabus 2022: किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम सिलेबस सबसे महत्वपूर्ण होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हाल ही में PNB बैंक में 145 विशेषज्ञ अधिकारियों (Specialist Officers) की भर्ती के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर 20 अप्रैल को पीएनबी एसओ भर्ती अधिसूचना 2022 (PNB SO Recruitment notification 2022) ज़ारी की गयी थी। अब समय आ गया है कि पीएनबी एसओ 2022 (PNB SO 2022) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को तीव्र करनी चाहिए। यहां हमने नवीनतम पीएनबी एसओ पाठ्यक्रम 2022 (PNB SO Syllabus 2022) प्रदान किया है जिसमें सभी हालिया अपडेट हैं। पीएनबी एसओ परीक्षा (PNB SO Exam) उन लोगों के लिए सबसे उत्तम अवसरों में से एक है जो बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में रहना चाहते हैं। यदि आप पीएनबी एसओ परीक्षा 2022 (PNB SO Exam – 2022) में उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहते हैं, तो नवीनतम पीएनबी एसओ पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न (PNB SO Syllabus and Exam Pattern) के अनुसार तैयारी करें। इससे आपको अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

PNB SO Recruitment 2022 Check Here

पीएनबी एसओ परीक्षा पैटर्न 2022 (PNB SO Exam Pattern 2022)

पीएनबी एसओ परीक्षा (PNB SO Exam) दो स्तरों में होती है। ऑनलाइन परीक्षा दो स्तरीय चयन प्रक्रिया का पहला चरण है और ऑनलाइन परीक्षा से योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार/इंटरव्यू में शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवार द्वारा ग़लत उत्तर देने पर उस प्रश्न को दिए गए अंकों का एक चौथाई अंक दंड के रूप में काटा जाएगा। उम्मीदवार दी गई तालिका में पीएनबी एसओ 2022 (PNB SO 2022) परीक्षा पैटर्न तो चेक कर सकते हैं।

Parts

Subjects

No. Of
Questions

Maximum
Marks

Duration

Part I

Reasoning

40

40

25 minutes

English
Language

40

40

25 minutes

Quantitative
aptitude

40

40

25 minutes

Part II

Professional
Knowledge

50

100

45 minutes

 

PNB SO Salary 2022 Check Here

पीएनबी एसओ सिलेबस 2022 (PNB SO Syllabus 2022)


पीएनबी एसओ 2022 (PNB SO 2022) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार दिए गए टेबल में विषय-वार और टॉपिक-वाइज पीएनबी एसओ 2022 पाठ्यक्रम (PNB SO 2022 Syllabus) को चेक कर सकते हैं।

Reasoning Ability

  • Seating Arrangement
  • Puzzles
  • Direction and Blood relation
  • Syllogism and Inequality
  • Input-output
  • Logical Reasoning
  • Coding decoding

Numerical Ability

  • Pipes and Cisterns
  • Percentages
  • Simple Equations
  • Problems on Numbers
  • Averages
  • Indices and Surds
  • Compound Interest
  • Volumes
  • Odd Man Out
  • Quadratic Equations
  • Probability
  • Profit and Loss
  • Simplification and Approximation

English Language

  • Spot the Error
  • Cloze Passage
  • Fill in the Blanks
  • Shuffling of Sentence parts
  • Conversions
  • Sentence Rearrangement
  • Grammar
  • Shuffling of Sentences in a passage
  • Improvement of Sentences
  • Synonyms/Homonyms
  • Antonyms
  • Vocabulary
  • Idioms & Phrases

पेशेवर ज्ञान (Professional Knowledge)

पेशेवर ज्ञान अपेक्षित पद और प्रासंगिक विषय पर आधारित है।

पीएनबी एसओ 2022 चयन प्रक्रिया (PNB SO 2022 Selection Process)

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online written examination)
  • साक्षात्कार (Interview)

पीएनबी एसओ साक्षात्कार 2022 (PNB SO Interview 2022)

किसी भी भर्ती में साक्षात्कार  (Interview round) एक उम्मीदवार के संभावित लक्षण, क्षमता, काबिलियत और अन्य कारकों के बारे में एक पूर्ण निर्णय प्रदान करता है जो उसे एक पद धारण करने के योग्य बनाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि साक्षात्कार के दौरान पूछे गये सवालों के जवाब उम्मीदवार व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। इसलिए उम्मीदवारों के लिए इस दौर के लिए अच्छी तरह से तैयार होना अनिवार्य है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है और उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों को पहचानने में मदद मिलती है।

  • साक्षात्कार के लिए कोई निश्चित समय तय नहीं है जिस दौरान एक साक्षात्कार सत्र चल सकता है, लेकिन ज्यादातर साक्षात्कार सत्र आमतौर पर 15-20 मिनट तक चलते हैं, और इस दौरान उम्मीदवार को कम से कम 15 प्रश्नों का उत्तर देना पड़ सकता है।
  • प्रश्न आपकी प्रोफ़ाइल पर आधारित होते हैं, जैसे शिक्षा, रोजगार इतिहास, शौक, उल्लेखनीय उपलब्धियां और मनोदशा/स्वभाव।
  • बैंकिंग और इससे संबंधित करेंट अफ़ेयर्स के बारे में ज्ञान।
  • शैक्षिक योग्यता और पृष्ठभूमि।
  • स्थितिजन्य जागरूकता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता।
  • नेतृत्व क्षमता और व्यवहार कुशलता।
  • मनोदशा और मानसिकता, बैंकिंग उद्योग के लिए उपयुक्तता।
  • आत्मविश्वास और संचार कौशल (Communication Skills)।

adda247

FAQs: PNB SO Syllabus 2022

प्रश्न 1. क्या पीएनबी एसओ 2022 (PNB SO 2022) अधिसूचना ज़ारी की गई है?

उत्तर: हां, पीएनबी ने बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के पद के लिए 145 रिक्तियां ज़ारी की हैं।


प्रश्न 2. पीएनबी एसओ भर्ती 2022 (PNB SO recruitment 2022) की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 मई, 2022 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *