Latest Hindi Banking jobs   »   12th January 2021 Daily GK Update:...

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1

सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर 12 जनवरी 2021 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे Khadi Prakritik Paint, ICRA Projects, Sea Vigil 21, Dhaka Marathon 2021, International Cricket Council आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !

राष्ट्रीय समाचार

1. नितिन गडकरी लॉन्च करेंगे KVIC द्वारा विकसित “खादी प्राकृतिक पेंट” 

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा विकसित एक अभिनव पेंट को लॉन्च करेंगे। 

  • ‘खादी प्राकृतिक पेंट’ नामक यह पेंट पर्यावरण अनुकूल, विष-रहित है, जो फफूंद-रोधी, जीवाणु-रोधी गुणों के साथ अपनी तरह का पहला उत्‍पाद है।
  • मुख्‍य घटक के रूप में गाय के गोबर पर आधारित यह पेंट किफायती और गंधहीन है, जिसे भारतीय मानक ब्‍यूरो द्वारा प्रमाणित किया गया है। 
  • खादी प्राकृतिक पेंट दो रूपों यानी डिस्‍टेंपर पेंट तथा प्‍लास्टिक इम्‍यूलेशन पेंट में उपलब्‍ध है।
  • खादी प्राकृत पेंट का उत्पादन प्रधान मंत्री के किसानों की आय बढ़ाने के दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है।

अर्थव्यवस्था समाचार

2. ICRA ने FY22 में भारत की वास्तविक GDP में 10.1% की वृद्धि का जताया अनुमान

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1

  • राष्ट्रिय रेटिंग एजेंसी ICRA रेटिंग ने वित्त वर्ष 2021-22 (FY2022) में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 10.1% की दर से वृद्धि करने की संभावना जताई है। 
  • रेटिंग एजेंसी ICRA ने इससे पहले चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी में -7.8% रहने का अनुमान जताया था। 
  • आर्थिक गतिविधियों के निरंतर सामान्य होने और कोविड -19 वैक्सीन आने की घोषणा के कारण अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ने की संभावना जताई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ICRA मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा.
  • ICRA के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और निदेशक: अरुण दुग्गल.

नियुक्तियां

3. आरएस शर्मा होंगे कोविड -19 वैक्सीन के लिए गठित अधिकार प्राप्त पैनल के प्रमुख

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • केंद्र सरकार ने पूर्व ट्राई प्रमुख आरएस शर्मा को कोविड -19 वैक्सीन के प्रशासन के लिए गठित अधिकार प्राप्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 
  • शर्मा की अध्यक्षता में दस सदस्यीय टीम गठित की गई है। यह कदम भारत में मेगा टीकाकरण अभियान शुरू होने के कुछ दिन पहले उठाया गया है। 
  • उन्हें कोविड -19 के वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के सदस्य के रूप में भी शामिल किया गया है जिसका गठन अगस्त 2020 में किया गया था।
  • आरएस शर्मा पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आधिकारिक तौर पर 2020 की गर्मियों में सरकार में टीकाकरण वितरण पर चर्चा शुरू की थी जब कोविड -19 मामले अपने चरम पर थे।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय और UIDAI के शीर्ष अधिकारी सशक्त समिति का हिस्सा हैं।
  • पैनल को-विन प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से टीके के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जब चाहे तब प्रख्यात व्यक्तियों को बुला सकता है।

रक्षा समाचार

4. समुद्र तट पर आरंभ हुआ तटीय रक्षा अभ्यास “Sea Vigil 21”

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • समुद्र तट पर देश की समुद्र सैन्य तत्परता का परीक्षण करने के लिए प्रमुख अभ्यास शुरू हो गया है। 
  • यह द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास “Sea Vigil-21” का दूसरा संस्करण, जो 12 और 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। 
  • यह भारत का सबसे बड़ा तटीय रक्षा अभ्यास होगा, जो “transition from peace to conflict” पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अन्य समुद्री हितधारक शामिल होंगे।
  • अभ्यास “ट्रोपेक्स” (थिएटर-स्तरीय रेडीनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज) नामक अगले चरण और स्तर के अभ्यास के लिए तैयार है, जिसके महीने के अंत या फरवरी की शुरुआत में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। 
  • रक्षा, गृह मंत्रालय, जहाजरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मत्स्य और सीमा शुल्क, राज्य सरकारों और केंद्र और राज्य की अन्य एजेंसियों के मंत्रालय समन्वय कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नौसेना के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950

खेल समाचार

5. ढाका मैराथन 2021: लद्दाख के जिग्मेट डोल्मा ने हासिल किया चौथा स्थान

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1

  • भारत के जिग्मेट डोलमा (Jigmet Dolma) ने ढाका मैराथन 2021 में चौथा स्थान हासिल किया। जिग्मेट डोलमा लद्दाख पुलिस में एसपीओ हैं। 
  • मैराथन में, मोरक्को के हिचम लखोई (Hicham Lakohi) पुरुषों की श्रेणी में मैराथन की कुलीन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे जबकि केन्या की एंजेला जिम असंडे ने उसी स्पर्धा में महिला वर्ग जीता। 
  • पुरे मैराथन में सार्क और स्थानीय धावकों में से भारत के बहादुर सिंह पुरुष वर्ग में चैंपियन बने और महिला वर्ग में नेपाल की पुष्पा भंडारी चैंपियन बनीं।
  • स मैराथन का आयोजन 1972 में बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की पाकिस्तान की जेल से बांग्लादेश में वापसी के लिए किया जाता है। 
  • इस मैराथन में 42.19 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जबकि हाफ मैराथन में 21.09 किलोमीटर की दूरी तय की गई। भारत, मोरक्को, केन्या, फ्रांस, नेपाल, इथियोपिया सहित दुनिया भर के एथलीटों ने इस आयोजन की विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। 
  • बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने ढाका आर्मी स्टेडियम में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

6. जय शाह करेंगे ICC बोर्ड में BCCI का प्रतिनिधितत्व

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) की बोर्ड बैठकों के लिए जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का आधिकारिक प्रतिनिधि चुना गया है। 
  • शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव हैं। 
  • वह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का स्थान लेंगे, जो इस समय आईसीसी बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, लेकिन उन्हें हाल ही में दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां उन्होंने प्राइमरी एंजियोप्लास्टी की।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली
  • BCCI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र; स्थापित: दिसंबर 1928

महत्वपूर्ण दिन

7. राष्ट्रीय युवा दिवस: 12 जनवरी

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1

  • हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • इस दिन को मनाए जाने की घोषणा वर्ष 1984 में भारत सरकार द्वारा की गई थी और इसे पहली पहली बार 1985 में मनाया गया था। 
  • इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश भर के छात्रों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और दर्शन के बारे में जानने और उन्हें अपने जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।  
  • वर्ष 2021 में, स्वामी विवेकानंद (12 जनवरी 1863) की 158 वीं जयंती मनाई जा रही हैं। 
  • राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 का विषय है ‘Channelizing Youth Power for Nation Building’.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • स्वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 को रामकृष्ण मठ और मिशन की स्थापना की थी।
  • 1898 में, उन्होंने बेलूर मठ की स्थापना की

8. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021: 18 जनवरी – 17 फरवरी

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह (National Road Safety Week) में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाता है, लेकिन वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) मनाने का निर्णय किया है।
  • अब से 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 के दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना मनाया जाएगा। 
  • इस अवधि के दौरान देश भर में केंद्र/राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों प्रशासन, और अन्य के संगठनों साथ मिलकर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

निधन

9. पद्म श्री अवार्डी तेलुगु पत्रकार तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1

  • वयोवृद्ध पत्रकार और वक्ता (सार्वजनिक वक्ता) श्री तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन। 
  • वह तेलुगु भाषा में पत्रकारिता के लिए अपनी सेवा के लिए जाने जाते हैं। 
  • उन्होंने 4000 से अधिक आत्मकथाएँ लिखी हैं और 16000 से अधिक सार्वजनिक भाषण दिए हैं जिन्हें तेलुगु बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है।
  • साल 2002 में राव को चौथे सर्वोच्च भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री सहित उनके कार्यक्षेत्र के लिए कई सम्मान मिले है, जिससे वह आंध्र प्रदेश राज्य के पहले पत्रकार बन गए जिन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

10. पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक और पत्रकार नील शीहान का निधन

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1

  • पुलित्जर पुरस्कार विजेता लेखक और पत्रकार नील शीहान का निधन। 
  • उन्होंने 1962 से 1966 तक यूनाइटेड प्रेस इंटरनेशनल और टाइम्स के लिए वियतनाम युद्ध को कवर किया। 
  • उन्होंने 1989 में “ए ब्राइट शाइनिंग लाई: जॉन पॉल वान और अमेरिका इन वियतनाम” के लिए पुलित्जर पुरस्कार और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार जीता था।

विविध समाचार

11. बांग्लादेश होगा 51 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ‘फोकस देश’

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1

  • 51 वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) के लिए बांग्लादेश को ‘Country in Focus’ के रूप में चुना गया है। 
  • यह फेस्टिवल 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। 
  • द कंट्री इन फोकस एक विशेष खंड है जो देश की सिनेमाई उत्कृष्टता और योगदान को चिन्हित करता है। 51 वें IFFI में इस खंड में बांग्लादेश की चार फिल्मों को दिखाया जाएगा।
  • इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI), गोवा में प्रतिवर्ष 1952 से आयोजित किया जा रहा है। 
  • इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से फिल्म समारोह निदेशालय (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) और राज्य सरकार के गोवा राज्य द्वारा किया जाता है।
    

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका
  • बांग्लादेश के राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद

12. सबसे अधिक उम्र की जीवित ओलंपिक चैंपियन अगनेस केलेटी ने मनाया अपना 100 वां जन्मदिन

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1

  • सबसे अधिक उम्र की जीवित ओलंपिक चैंपियन अगनेस केलेटी (Ágnes Keleti) ने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया है। 
  • वह अपने देश की सबसे सफल ओलंपियनों में से एक हैं, जिन्होंने ओलंपिक गेम्स हेलसिंकी 1952 और मेलबर्न 1956 में जिमनास्टिक में हंगरी के लिए 10 पदक जीते थे। उनके उपलब्धियों में पांच गोल्ड भी शामिल थे।
  • केलेटी ने ऑस्ट्रेलिया में आश्चर्यजनक प्रदर्शन का दिखाने से पहले फ़िनलैंड में फ़्लोर इवेंट जीता और उनेवें बार्स, बैलेंस बीम, फ़्लोर और टीम इवेंट में चार स्वर्ण जीते। 
  • 35 साल की उम्र में, वह ओलंपिक खिताब जीतने वाली सबसे ज्यादा उम्र की महिला जिमनास्ट बनी थी। 

वीकली करेंट अफेयर्स वन-लाइनर्स 4 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक | Download PDF

The Hindu Review DECEMBER 2020 in Hindi : हिन्दू रिव्यू दिसंबर 2020, Download PDF

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1

12th  January Current Affairs 2021 | Current Affairs Today | Daily Current Affairs 2021

Click Here to Register for Bank Exams 2020 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

12th January 2021 Daily GK Update: Read Daily GK, Current Affairs for Bank Exam in Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1

All the Best BA’ians for SBI PO Prelims!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *