Latest Hindi Banking jobs   »   RBI ग्रेड B 2019 : इंटरव्यू...

RBI ग्रेड B 2019 : इंटरव्यू स्थगित, Check details

RBI ग्रेड B 2019 : इंटरव्यू स्थगित, Check details | Latest Hindi Banking jobs_2.1
RBI Grade B 2019 Interview  Postponed: भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरव्यू RBI ग्रेड B भर्ती के इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है. इस सम्बन्ध में RBI ने अपनी ऑफिसियल साईट rbi.org.in पर एक नोटिस जारी किया है. इस समय देश में COVID 19 महामारी का कहर है. जिसकी वजह से पूरा देश घर पर रहने के लिए मजबूर है. ऐसे में विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को पहले ही स्थगित कर दिया गया था. अब कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते ग्रेड B (DR) DSIM उम्मीदवारों का इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है. साक्षात्कार पहले 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जाना था पर अब अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, वे नोटिस की जांच करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर नोटिस की जाँच कर सकते हैं या नीचे दिए गए PDF लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:


RBI Grade B 2019 Interview Date Postponed:

ऑफिसियल नोटिस में RBI द्वारा प्रकाशित संदेश निम्नलिखित है:



Notice to Grade B (DR) DSIM (BY 2019) candidates shortlisted for interviews- “Due to the prevailing conditions caused by the Novel Corona Virus (COVID-19), as a precautionary measure, the Interviews of the candidates for Grade B (DR) DSIM (BY 2019) scheduled from April 20 to April 28, 2020 are deferred till further orders. New dates for the Interviews will be informed to the candidates in due course of time on the Bank’s website. Candidates are advised to check regularly Bank’s website https://www.rbi.org.in for further details and updates.”



RBI ग्रेड B 2019 इंटरव्यू तिथि 

पहले की साक्षात्कार तिथियाँ  अपडेटेड तिथि 
RBI Grade B – DSIM April 20 to April 28, 2020 To be announced later





Practice with,

Frequently Asked Questions

Q. क्या RBI Grade B 2019 DSIM उम्मीदवारों का इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है?
हाँ, COVID-19 के कारण 2019 के लिए DSIM उम्मीदवारों की भर्ती के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है. पहले यह 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2020 तक होने वाला था.

Q. RBI 2019 भर्ती के लिए DSIM उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार कब आयोजित किया जाएगा?
भारतीय रिजर्व बैंक ने साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए नई तिथियाँ जारी नहीं की है.


Q. RBI ग्रेड B 2019- DSIM भर्ती में कुल कितनी रिक्तियां थीं?
वर्ष 2019 में, भारतीय रिजर्व बैंक ने कुल 199 रिक्तियों को जारी किया, जिसमें से 23 रिक्तियां DSIM पद के लिए थीं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *