Latest Hindi Banking jobs   »   02nd January Daily Current Affairs 2023:...

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 02 जनवरी, 2023 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Mega Dairy, Pope Benedict XVI, International Year of Millets, World Chess Blitz Championship, Khelo India Youth Games 2022, Reserve Bank of India आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 20 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 20 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

अर्थव्यवस्था

 

GST कलेक्शन दिसंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हुआ

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_50.1

देश में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह दिसंबर महीने के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत और नवंबर 2022 की तुलना में 2.5 प्रतिशत अधिक रहा है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘दिसंबर 2022 के दौरान एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,507 करोड़ रुपये है। पिछले महीने नवंबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1.46 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर 2021 में 1.3 लाख करोड़ रुपये था।

 

बैंकिंग

 

एसबीआई कार्ड और पंजाब एंड सिंध बैंक ने सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए हाथ मिलाया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_60.1

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने बैंक के ग्राहकों के लिए सह-ब्रांड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है। पीएसबी ने इस सहयोग के परिणामस्वरूप अपने पोर्टफोलियो में एक नए उत्पाद खंड के रूप में क्रेडिट कार्ड बाजार में भी प्रवेश किया है।

दोनों साझेदारों द्वारा तीन कार्ड वेरिएंट- PSB SBI कार्ड एलीट, PSB SBI कार्ड प्राइम और PSB सिंपलीसेव SBI कार्ड लॉन्च किए गए हैं। यह सहयोग बैंक के पोर्टफोलियो के तहत एक नए उत्पाद खंड के रूप में पीएसबी के ‘क्रेडिट कार्ड’ में प्रवेश को भी चिह्नित करता है।

 

आरबीआई ने 2023-2025 की अवधि के लिए उत्कर्ष 2.0 लॉन्च किया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_70.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 30 दिसंबर 2022 को उत्कर्ष 2.0 नामक नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक की मध्यम अवधि की रणनीति के दूसरे चरण की शुरुआत की। 2019-2022 की अवधि को कवर करने वाला पहला रणनीति ढांचा (उत्कर्ष 2022) जुलाई 2019 मे शुरूकिया गया था।

कार्यनीति रूपरेखा (उत्कर्ष 2022) का पहला संस्करण, जो की 2019 से 2022 की अवधि हेतु था, जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। यहमध्यम-अवधि कार्यनीति दस्तावेज़ के रूप में अभिनिर्धारित उपलब्धियों को प्राप्त करने की दिशा में बैंक की प्रगति का मार्गदर्शक बना।

 

RBI ने रिज़र्व बैंक इतिहास (1997-2008) का पांचवां खंड जारी किया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_70.1

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के इतिहास का पांचवां खंड जारी किया गया। इस खंड में वर्ष 1997 से वर्ष 2008 तक की 11 वर्ष की अवधि शामिल है। इस खंड के साथ, भारतीय रिज़र्व बैंक का इतिहास अब वर्ष 2008 तक अद्यतन हो गया है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2015 में  डॉ. नरेंद्र जाधव, भूतपूर्व संसद सदस्य तथा रिज़र्व बैंक के भूतपूर्व प्रधान सलाहकार एवं मुख्य अर्थशास्त्री की अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में इस खंड को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी।

 

रिपोर्ट

 

पिछले 20 सालों में 1668 पत्रकार मारे गए: रिपोर्ट

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_90.1

31 दिसंबर 2022 को प्रकाशित रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) की वर्ष के अंत की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दशकों (2003-2022) में पत्रकारिता के अपने काम के सिलसिले में दुनिया भर में कुल 1,668 पत्रकारों की हत्या की गई है।

मौत के मुख्य कारण हत्याएं, संविदा हत्याएं, घात लगाकर हमला करना, युद्ध क्षेत्र में मौतें, और घातक चोटें थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल औसतन 80 पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

 

साइंस

 

इसरो, आंध्र विश्वविद्यालय चीर धाराओं की भविष्यवाणी करने और समुद्र में डूबने से रोकने के लिए उपकरण स्थापित करेगा

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_100.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान केंद्र,तिरुवनंतपुरम और आंध्र विश्वविद्यालय ,संयुक्त रूप से विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के ऋषिकोंडा और आरके समुद्र तट पर चीर धाराओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए उपकरण स्थापित करेगा।

राज्य सरकार के अनुसार 2012 से 2022 के बीच विशाखापत्तनम और उसके आसपास के विभिन्न समुद्र तटों पर 200 से अधिक लोग समुद्र में डूब गए हैं और इनमें से शहर के आरके समुद्र तट पर 60 प्रतिशत मौतें हुई हैं। अधिकांश मौत चीरधाराओं की वजह से हुई है।

 

अंतर्राष्ट्रीय

 

200 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ गंवाने वाले पहले व्यक्ति बने Elon Musk

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_110.1

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 200 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। पिछले एक साल से मस्क की संपत्ति काफी तेजी से गिर रही है और दुनिया के नंबर वन अमीर शख्स होने का तमगा भी उनसे छिन गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मस्क की संपत्ति गिरकर 137 अरब डॉलर पर आ गई है, जोकि 4 नवंबर, 2021 को अपने सबसे उच्चतम स्तर 340 अरब डॉलर पर थी। तब से मस्क 200 अरब डॉलर खो चुके हैं। दिसंबर में मस्क को पछाड़कर लक्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

 

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु संपत्ति और जेल के कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_120.1

भारत ने पाकिस्तान से 631 भारतीय मछुआरों और दो असैन्य कैदियों को रिहा करने तथा स्वदेश भेजने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जिन मछुआरों को छोड़ने के लिए पाकिस्तान से आह्वान किया गया है उनमें वे मछुआरे शामिल हैं जो अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं।

साथ ही जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि भी हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर 31 दिसंबर 2022 को एक पूर्व समझौते के तहत भारत-पाकिस्तान ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची आपस में साझा की है।

 

लूला डा सिल्वा तीसरी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_130.1

वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा ने ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं। ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में जाएर बोल्सोनारो को वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा से हार का सामना करना पड़ा था।

काफी दिनों तक बोल्सोनारो ने अपनी हार को उन्होंने स्वीकार नहीं किया था, वहीं उनके समर्थक भी लूला का विरोध कर रहे थे। लूला डा सिल्वा का शपथ समारोह एक कार परेड, संगीत प्रदर्शन और वर्कर्स पार्टी (पीटी) के सदस्य के भाषण के साथ शुरू हुआ।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023, जानें विस्तार से

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_140.1

दुनिया भर में साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष को एक ‘जन आंदोलन’ बनाना है और भारत को ‘बाजरा के लिए वैश्विक हब’ के रूप में स्थापित करना है। भारत दुनिया में बाजरा का सबसे बड़ा देश उत्पादक है।

जनवरी 2023 के महीने में भारत सरकार और उसके मंत्रालय राज्य सरकार के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय आंध्र प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बाजरा मेला-सह-प्रदर्शनियों का आयोजन करेगा।

 

विविध

 

दिसंबर 2023 तक चालू होने वाली भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_150.1

पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के अंदर से भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग बनाई जा रही है। इसका निर्माण कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 120 करोड़ रुपये आएगी। सुरंग के बनने के बाद पानी के अंदर 520 मीटर की दूरी को मेट्रो महज 45 सेकंड में ही तय करेगी।

कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ने हाल ही में बताया कि भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग दिसंबर 2023 तक पूरी हो सकती है। हुगली नदी में पानी के नीचे मेट्रो रेल सेवा कोलकाता और हावड़ा शहरों को जोड़ेगी।

 

अमित शाह ने कर्नाटक के मांड्या में मेगा डेयरी का उद्घाटन किया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_160.1

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मांड्या में 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी का उद्घाटन किया। गेज्‍जेलागेरे स्थित मांड्या मिल्क यूनियन मनमुल डेयरी की क्षमता 14 लाख लीटर दूध प्रसंस्‍कृत करने की है।

इस डेयरी में 30 टन दूध पाउडर उत्‍पादन करने का संयंत्र भी स्‍थापित किया गया है। डेयरी की पै‍किंग यूनिट छह लाख लीटर दूध प्रतिदिन पैक कर सकती है। यह कर्नाटक की दूसरी सबसे बड़ी दुग्‍ध प्रसंस्‍करण इकाई है।

 

ग्लोबुलर क्लस्टर ओमेगा सेंटॉरी में उच्च तापमान वाले सितारे प्रकट हुए

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_170.1

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) के खगोलविदों और वैज्ञानिकों ने ओमेगा सेंटौरीका अध्ययन करते हुए पाया है कि गर्म तारे और व्हाइट ड्वार्फ अपेक्षा से कम पराबैंगनी विकिरण उत्सर्जित करते हैं। मिल्की वे में सबसे बड़ा ज्ञात गोलाकार क्लस्टर, ओमेगा सेंटॉरी में उच्च तापमान वाले सितारों के एक अजीब वर्ग के गठन के लिए सुराग प्रदान कर सकता है।

यह एक गोलाकार क्लस्टर सितारों का एक गोलाकार समूह है। गोलाकार क्लस्टर गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक साथ बंधे होते हैं, उनके केंद्रों की ओर सितारों की उच्च सांद्रता होती है। उनमें कहीं भी लाखों की संख्या में सितारे शामिल हो सकते हैं। ये ज्यादातर सर्पिल आकाशगंगाओं के आसपास के विस्तारित तारकीय प्रभामंडल में परिक्रमा करते हैं।

 

निधन

 

टाटा संस के पूर्व निदेशक आरके कृष्णकुमार का निधन

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_180.1

टाटा समूह के दिग्गज और टाटा संस के पूर्व निदेशक आर के कृष्णकुमार का मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। कृष्णकुमार को रतन टाटा के भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता था।

कृष्णकुमार, जो टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के करीबी सहयोगी थे, टाटा की कंसल्टेंसी फर्म, आरएनटी एसोसिएट्स और समूह के धर्मार्थ ट्रस्टों में शामिल थे, जिनके पास टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

 

पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का 95 वर्ष की उम्र में निधन

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_190.1

पूर्व कैथोलिक पोप बेनेडिक्ट 16वें का 31 दिसंबर 2022 को वेटिकन सिटी में निधन हो गया। उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वेटिकन चर्च के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पूर्व पोप बेनेडिक्ट 16वें का वेटिकन के मैटर एक्लेसिया मठ में निधन हो गया।

बेनेडिक्ट 16वें के निधन पर वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह अक्सर उनसे मिलने जाया करते थे।

 

खेल

 

कोनेरू हम्‍पी ने विश्‍व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_200.1

पूर्व भारतीय विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन कोनेरू हम्पी ने 30 दिसंबर 2022 को अल्माटी, कजाकिस्तान में संपन्न एफआईडीई वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग में रजत पदक जीता।

वह 12.5 अंकों के साथ कजाकिस्तान की विजेता बिबिसारा बालाबायेवा से सिर्फ आधा अंक पीछे रहीं। कोनेरू हम्पी ने इससे पहले 2019 की विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती थी।

 

कौस्तव चटर्जी बने भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_210.1

कौस्तव चटर्जी भारत के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए है। उन्होंने यह उपलब्धि एमपीएल 59वीं राष्ट्रीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप के दौरान नई दिल्ली में हासिल की है। कौस्तव चटर्जी ने ग्रैंडमास्टर मित्रभा गुहा के खिलाफ एक मैच ड्रॉ के साथ समाप्त कर अपना आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 78वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

बता दें कि कौस्तव ने एंडगेम में अपनी शानदार स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए मैच के स्वरुप को बदल दिया क्योंकि ऐसा माना जा रहा था कि मित्रभा वह मैच जीत रहे थे। 19 वर्षीय कौस्तव चटर्जी पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।

 

हॉकी मध्य प्रदेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुष अंडर-18 खिताब जीता

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_220.1

हॉकी में, मध्य प्रदेश ने 30 दिसंबर को भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 पुरुषों के अंडर -18 क्वालीफायर खिताब में ओडिशा को 6-5 से हराकर खिताब जीता। भुवनेश्‍वर में फाइनल मुकाबले में मध्‍य प्रदेश की ओर से जमीर मोहम्‍मद ने हैट्रिक लगाई।

एक रोमांचक फाइनल में, जमीर मोहम्मद फाइनल के स्टार थे, उन्होंने हैट्रिक बनाई, जबकि मध्य प्रदेश के लिए अली अहमद, मोहम्मद ज़ैद खान और कप्तान अंकित पाल ने एक-एक गोल किया।

 

हॉकी हरियाणा महिला अंडर-18 टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जीता

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_230.1

हॉकी हरियाणा की महिला टीम ने 30 दिसंबर को भुवनेश्वर में फाइनल में मध्य प्रदेश को 2-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 महिला अंडर 18 क्वालीफायर खिताब जीता। टीम में हिसार जिले की नौ बेटियां शामिल रहीं।

इस जीत के साथ ही हॉकी टीम ने वर्ष 2022 का स्वर्णिम अलविदा कहा। इससे पहले हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में झारखंड को 4-2 से हराया था। फाइनल मैच में, पूजा और गुरमैल कौर ने हरियाणा के लिए एक-एक गोल दागकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

 

योजना

 

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_240.1

दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से प्रज्ज्वला चैलेंज शुरू किया है।

यह उन प्लेटफार्मों में से एक है जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने की क्षमता रखने वाले व्यक्तियों, सामाजिक उद्यमों, स्टार्ट अप, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, समुदाय आधारित संगठन, शैक्षणिक संस्थान, स्टार्ट-अप, इन्क्यूबेशन केंद्रों, निवेशकों आदि से विचार आमंत्रित किए जाते हैं।

 

नियुक्ति

 

अजय कुमार श्रीवास्तव इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त

 

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_250.1

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने अजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमोशन देकर प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बैंक ने यह जानकारी दी है।

भारत सरकार ने अजय कुमार श्रीवास्तव को 1 जनवरी 2023 ,से तीन साल के कार्यकाल के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आइओबी) का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

 

Check More GK Updates Here

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_260.1

02nd January | Current Affairs 2023 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_270.1

All the Best BA’ians for the Bank exam!

02nd January Daily Current Affairs 2023: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_280.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *