UP Police SI Age Limit Criteria 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के 4543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। इस बीच अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है — इस बार UP SI भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। यह छूट सिर्फ इस भर्ती में लागू होगी और जनरल, OBC, EWS समेत सभी वर्गों को मिलेगी। यानी 1994 में जन्मे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पर आगे बढ़ने से पहले यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा में छूट को अच्छे से समझ लेना चाहिए, ताकि आवेदन करते समय कोई बाधा न हो, जिसकी पूरी जानकारी यहाँ पोस्ट में दी गई है.
UPSI New Vacancy 2025: योग्यता और शारीरिक मानक
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। फॉर्म भरते समय डिग्री/मार्कशीट की आवश्यकता होगी। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी या परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। शारीरिक मानक के अनुसार पुरुषों की लंबाई कम से कम 168 सेमी और महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।
UP Police SI Age Limit: कैटेगरी-वाइज आयु सीमा व छूट
- 
जनरल कैटेगरी: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष + 3 साल की अतिरिक्त छूट।
 - 
OBC/SC/ST: पहले से मौजूद 5 साल की छूट के साथ अब 3 साल और जुड़ेंगे।
 - 
राज्य कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक: नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त राहत।
 
उदाहरण के लिए, जनरल कैटेगरी के लिए जन्मतिथि 2 जुलाई 1994 से 1 जुलाई 2004 के बीच होनी चाहिए, वहीं OBC/SC/ST के लिए यह सीमा 2 जुलाई 1989 तक बढ़ जाती है। जन्मतिथि के मुताबिक आप इसे नीचे टेबल से देख सकते हैं।
| UP Police SI Age Limit Criteria 2025 | |||
| श्रेणी | अधिकतम आयुसीमा में छूट संबंधित शासनादेश के अनुसार | एसआई पुरुष/महिला तथा महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक (PC) | प्लाटून कमांडर पीएसी (पुरुष)/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस (पुरुष) तथा प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल (पुरुष) | 
| सामान्य श्रेणी (General) | 03 वर्ष | 2 जुलाई 1994- 1 जुलाई 2004 | 1 जुलाई 1994 से 1 जुलाई 2004 | 
| SC अभ्यर्थियों को अधिकतम 5 साल की छूट मिलती है। | 5 वर्ष+ 3वर्ष | 2 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 1 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 
| ST अभ्यर्थियों को अधिकतमम 05 वर्ष की छूट मिलती है। | 5 वर्ष+ 3 वर्ष | 2 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 1 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 
| ओबीसी (OBC) अभ्यर्थियों को अधिकतम 05 वर्ष की छूट अनुमन्य है। | 5 वर्ष+3 वर्ष | 2 जुलाई 1989 से 2004 | 1 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 
| उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी के अभ्यर्थी को अधिकतम 5 वर्ष की छूट मिलती है। | 05 वर्ष +3 वर्ष | 2 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 1 जुलाई 1989 से 1 जुलाई 2004 | 
| यूपी के भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को सेना में की गई सेवा अवधि को उनकी वास्तवित आयु से घटाने पर, अधिकतम आयु हेतु 3 वर्ष की छूट। | भूतपूर्व सैनिकों को आयुसी, सेना में की गई सेवा अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयुसीमा से 03 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 03+03 वर्ष | वास्तविक आयु-सेवा अवधि= परिणामी आयु परिणामी आयु दिनांक 1 जुलाई 2025 को 34 वर्ष की आयु पूरी न की हो। | वास्तविक आयु-सेवा अवधि= परिणामी आयु परिणामी आयु दिनांक 1 जुलाई 2025 को 34 वर्ष की आयु पूरी न की हो। | 
इस तरह, यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 में उम्र को लेकर परेशान अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भी देख सकते है

																	
          IBPS Clerk Eligibility Criteria 2025: जा...
        
          LIC AAO Eligibility Criteria 2025: एलआईस...
        
          OICL Assistant Eligibility 2025: जानिए क...
        

