UP Board Result 2025 Live Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी – 10वीं और 12वीं दोनों में शानदार प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जो बीते वर्षों की तुलना में एक बेहद सशक्त प्रदर्शन है। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं.
टॉपर बने यश और महक – यूपी के युवाओं का कमाल
इस साल हाईस्कूल में यश प्रताप सिंह (97.83%) ने टॉप किया है, जो रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) से हैं। वहीं इंटरमीडिएट में महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। महक, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। ये दोनों ही स्टूडेंट्स पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बने हैं।
लड़कियों ने मारी बाज़ी – पास प्रतिशत में फिर आगे
इस बार भी लड़कियों ने पास प्रतिशत में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37% रहा जबकि लड़कों का 76.60%। यानी लड़कियां करीब 9.77% अधिक पास हुई हैं। कुल 25.98 लाख परीक्षार्थियों में से 21.08 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
UP Board Result 2025 Live Update: इस बार रिकॉर्ड ब्रेकिंग रिजल्ट
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें 10वीं के लगभग 29 लाख और 12वीं के करीब 26 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं.
UP Board Result 2025 Live Update: SMS और डायरेक्ट लिंक से भी चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट के साथ-साथ SMS सुविधा और डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराए गए है. यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के साथ ही छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स देख सकते हैं. साथ ही, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में SMS के जरिए भी परिणाम प्राप्त कर सकते है.
UP Board Result 2025 Direct Link – Check Now
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025, 5 आसान स्टेप्स से करें चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – upresults.nic.in
-
“UP Board 10th Result 2025” या “UP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
-
रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें
-
सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
-
रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें


RSSB 4th Grade DV List 2026 Out: चतुर्थ ...
RSSB 4th Grade DV List 2026 - चेक करें च...
India Post GDS Result 2026 Out: 28,636 प...



