सरकारी बैंक में Wealth Manager recruitment शानदार करियर का मौका!
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) बनना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Union Bank of India ने Wealth Manager (MMGS-II) पद पर भर्ती के लिए Union Bank SO Recruitment 2025 Notification जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरु हो चुकी है, जो 25 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।
Union Bank SO 2025 भर्ती के माध्यम से यूनियन बैंक देशभर के ब्रांचों में वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं को और मजबूत करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है. इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक से आधिकारिक रूप से जारी Union Bank SO Recruitment 2025 Notification PDF डाउनलोड करके आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
Union Bank Wealth Manager Recruitment 2025 Notification PDF
यूनियन बैंक SO भर्ती 2025 (Wealth Manager recruitment) की बड़ी बातें
-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 5 अगस्त 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025
-
कुल रिक्तियां: 250 पद
-
पद का नाम: Wealth Manager (MMGS-II)
-
CTC (मुंबई में अनुमानित): ₹21 लाख सालाना
Union Bank of India Wealth Manager Vacancy 2025 – पदों का विवरण
वर्ग | पद |
---|---|
सामान्य (UR) | 103 |
ओबीसी | 67 |
एससी | 37 |
एसटी | 18 |
ईडब्ल्यूएस | 25 |
कुल | 250 |
Union Bank SO भर्ती 2025: ऑनलाइन आवेदन लिंक हुआ एक्टिव, 500 पदों के लिए करें आवेदन
Union Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त से शुरू कर दी है. Union Bank SO भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 500 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं-
Union Bank SO Apply Online 2025 – यहां क्लिक करें
UBI SO वेल्थ मैनेजर (विशेषज्ञ अधिकारी) की भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
-
बैंक की वेबसाइट पर जाएं – www.unionbankofindia.co.in
-
“Recruitments” सेक्शन में “RECRUITMENT OF WEALTH MANAGERS (SPECIALIST OFFICERS)” पर क्लिक करें।
-
“Apply Online” लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें
आवेदन शुल्क (Application Fees)
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
SC/ST/PwBD | ₹177/- |
अन्य सभी | ₹1180/- |
क्यों करें आवेदन Union Bank SO के लिए?
- सरकारी बैंक की स्थायी नौकरी
- ₹21 लाख तक का CTC
- ऑल इंडिया पोस्टिंग के अवसर
- वेल्थ मैनेजमेंट प्रोफाइल में तेजी से ग्रोथ
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
MBA/MMS/PGDBA/PGDBM/PGPM/PGDM (फुल टाइम 2 वर्ष का कोर्स)
-
वांछनीय: NISM/IRDAI/AMFI सर्टिफिकेशन
आयु सीमा (01 अगस्त 2025 को):
-
न्यूनतम: 25 वर्ष
-
अधिकतम: 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन में निम्नलिखित चरण हो सकते हैं:
-
ऑनलाइन परीक्षा (225 अंक)
-
ग्रुप डिस्कशन (50 अंक)
-
पर्सनल इंटरव्यू (50 अंक)
Note: बैंक जरूरत के अनुसार इन चरणों में बदलाव कर सकता है।
ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न
भाग | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
पार्ट I | गणितीय अभियोग्यता | 25 | 25 | 75 मिनट |
रीजनिंग | 25 | 25 | ||
इंग्लिश | 25 | 25 | ||
पार्ट II | प्रोफेशनल नॉलेज | 75 | 150 | 75 मिनट |
कुल | — | 150 | 225 | 150 मिनट |
Note: निगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेंगे.