UCO Bank Apprentice Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूको बैंक (UCO Bank) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ucobank.com पर UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 Notification जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 532 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
UCO Bank ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती BFSI Sector Skill Council of India (BFSI SSC) के सहयोग से संचालित की जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| अधिसूचना जारी | 21 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 21 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 5 नवंबर 2025 |
| ऑनलाइन परीक्षा तिथि | 9 नवंबर 2025 (सुबह 11 बजे) |
UCO Bank Apprentice Recruitment 2025 अधिसूचना PDF
श्रेणीवार रिक्तियाँ (Category-Wise Vacancies)
| श्रेणी | रिक्तियाँ |
|---|---|
| सामान्य (UR) | 229 |
| OBC | 132 |
| SC | 98 |
| ST | 45 |
| EWS | 28 |
| कुल | 532 |
यूको बैंक अपरेंटिस सैलरी 2025, देखें जॉब प्रोफाइल, Pay Scale और करियर ग्रोथ की पूरी जानकारी
UCO Bank Apprentice योग्यता (Eligibility Criteria 2025)
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) डिग्री।
-
आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार छूट)
UCO Bank Apprentice आवेदन शुल्क (Application Fees)
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / OBC / EWS | ₹800 + GST |
| PwBD उम्मीदवार | ₹400 + GST |
| SC / ST | निःशुल्क (NIL) |
UCO Bank Apprentice चयन प्रक्रिया (Selection Process 2025)
चयन दो चरणों में होगा –
-
ऑनलाइन परीक्षा (Online Test)
-
मेरिट लिस्ट (Merit List)
परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
UCO Bank Apprentice परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern 2025)
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस | 25 | 25 |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 25 | 25 |
| रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
| कुल | 100 | 100 |
परीक्षा माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में
UCO Bank Apprentice सैलरी 2025 (Stipend & Benefits)
चयनित अप्रेंटिस को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा:
-
₹10,500 — बैंक द्वारा सीधे खाते में जमा।
-
₹4,500 — केंद्र सरकार द्वारा DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से।
अप्रेंटिस को किसी अन्य भत्ते या सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
लोकल लैंग्वेज टेस्ट (Local Language Test)
उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए जिसमें उन्होंने आवेदन किया है।
-
यह टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आयोजित होगा।
-
यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा पढ़ी है, तो टेस्ट से छूट दी जाएगी।


Jharkhand Police Vacancy 2025: 23,673 खा...
CBSE KVS & NVS Recruitment 2025: देश...
पंजाब नेशनल बैंक में 750 लोकल बैंक ऑफिसर...


