Latest Hindi Banking jobs   »   Top Current Affairs News 13 July...

Top Current Affairs News 13 July 2023: पढ़ें फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 13 July 2023 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 13 July के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।

 

Top Current Affairs 13 July 2023

 

14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3

14 जुलाई 2023 को ISRO अपने ड्रीम प्रोजेक्ट Chandrayaan-3 को लॉन्च करने जा रहा है। 14 जुलाई को चंद्रयान-3 2:35 बजे चंद्रमा की ओर जाने के लिए पृथ्वी से उड़ान भरेगा। बता दें कि करीब 45 से 50 दिन की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगी। बता दें कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी। चंद्रयान -3 का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग (safe and soft landing) करना है। इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सटीक लैंडिंग हासिल करने में भारत की तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन करना है।

 

जून में 4.81% रही भारत की खुदरा महंगाई दर

केंद्र सरकार द्वारा 12 जुलाई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून 2023 में भारत की खुदरा महंगाई दर 4.81% रही। इससे पहले मई में देश की खुदरा महंगाई दर 4.31% दर्ज की गई थी। गौरतलब है कि खुदरा महंगाई दर में यह वृद्धि टमाटरों समेत विभिन्न सब्ज़ियों की कीमतों में उम्मीद से कहीं अधिक तेज़ी आने के कारण आई है।

 

पर्यटन के लिए दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ शहरों में 2 भारतीय शहर शामिल, सूची जारी

ट्रैवल ऐंड लैज़र मैगज़ीन ने पाठकों की पसंद के आधार पर पर्यटन के लिए दुनिया के 25 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की है। शीर्ष 10 शहरों में क्रमश: वाहाका (मेक्सिको), उदयपुर (भारत), क्योटो (जापान), उबुद (इंडोनेशिया), सैन मीगिल दे आलेंदे (मेक्सिको), मेक्सिको सिटी, टोक्यो (जापान), इस्तांबुल (तुर्किये), बैंकॉक (थाईलैंड) और मुंबई (भारत) शामिल हैं।

 

एलन मस्क ने किया अपनी नई कंपनी ‘एक्सएआई’ शुरू करने का एलान

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ‘एक्सएआई’ नामक कंपनी शुरू करने का एलान किया है। एक्सएआई वेबसाइट ने कहा कि टेस्ला टाइकून कंपनी को अपनी अन्य कंपनियों से अलग से चलाएगा, और विकसित तकनीक से ट्विटर सहित उन व्यवसायों को फायदा होगा। एक्सएआई का लक्ष्य ब्रह्मांड की वास्तविक प्रकृति को समझना है। मस्क ने ट्विटर पर कहा कि नई कंपनी का उद्देश्य वास्तविकता को समझना और जीवन के सबसे बड़े सवालों का जवाब देना है।

 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए सांसद दीपक बैज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 12 जुलाई को बस्तर से लोकसभा सांसद और आदिवासी नेता दीपक बैज को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैज को बधाई दी और निवर्तमान अध्यक्ष मोहन मरकाम का भी आभार जताया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में 2 नए न्यायाधीशों को किया नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उज्ज्ल भुइयां और केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त किया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 5 जुलाई को इन न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी। इन नियुक्तियों से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 32 हो जाएगी।

 

एनआईएफ ने सात लेखकों, विद्वानों को फेलोशिप देने की घोषणा की

न्यू इंडिया फाउंडेशन (एनआईएफ) ने स्वतंत्रता के बाद के भारत पर गैर-काल्पनिक पुस्तकें लिखने के लिए सात लेखकों और विद्वानों को अपनी प्रतिष्ठित पुस्तक फेलोशिप देने की घोषणा की। फेलोशिप का यह 11वां संस्करण है और इसके तहत प्रत्येक प्राप्तकर्ता को एक वर्ष की अवधि के लिए 18-18 लाख रुपये दिए जाते हैं। वित्तीय सहायता के अलावा, फाउंडेशन फेलोशिप के दौरान प्रस्ताव से लेकर प्रकाशन तक संपादकीय, कानूनी और प्रशासनिक मार्गदर्शन प्रदान करता है।

 

भारत में 15 साल में 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले : संरा रिपोर्ट

भारत में पिछले 15 साल में 41.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हिन्दुस्तान उन 25 देशों में शामिल हैं जहां बीते 15 साल में गरीबी आधी हुई है। ये बातें मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी रिपोर्ट में सामने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय संस्था ने वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) के नवीनतम अपडेट जारी किए। यूएन ने दुनियाभर के देशों में मौजूद गरीबी की स्थिति को लेकर ग्लोबल मल्टीडायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स 2023 जारी किया है। इसका शीर्षक ‘अनस्टॉकिंग ग्लोबल पावर्टी: डाटा फॉर हाई इम्पैक्ट एक्शन’ रखा गया है। रिपोर्ट को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के मानव विकास रिपोर्ट कार्यालय (एचडीआरओ) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (ओपीएचआई) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। यह रिपोर्ट वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक के साथ साल 2010 से जारी की जा रही है।

 

गर्मी के कारण 2022 में यूरोप में 60,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई: अध्ययन

यूरोप में 2022 की ग्रीष्म ऋतु में गर्मी के कारण 60,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। ‘नेचर मेडिसिन’ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह बात कही गयी है। पिछले साल की गर्मी इस क्षेत्र में अब तक की सबसे भीषण गर्मी थी। इस दौरान सूखा और जंगल में आग जैसी कई घटनाएं भी हुईं। यूरोपीय सांख्यिकीय कार्यालय (यूरोस्टेट) द्वारा उस अवधि के लिए असामान्य रूप से उच्च मृत्यु दर की सूचना दी गई थी। बार्सिलोना इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ (आईएसग्लोबल), स्पेन के नेतृत्व में फ्रेंच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (इंसर्म) के सहयोग से किए गए इस अध्ययन ने गर्मी के कारण होने वाली मृत्यु दर का अनुमान लगाया है। इटली कुल 18,010 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश था, इसके बाद स्पेन (11,324) और जर्मनी (8,173) थे।

 

भारत के निषाद कुमार ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता

भारत के निषाद कुमार ने पेरिस में पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप 2023 में रजत पदक जीता है। उन्‍होंने यह पदक ऊंची कूद की टी-47 प्रतिस्पर्धा में जीता। इस जीत के साथ निषाद इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं। 2023 के विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले शीर्ष चार एथलीट को 2024 के पैरा एथलेटिक्स खेलों में प्रवेश की पात्रता मिल जाएगी।

 

श्रीलंका में भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा पुनर्निमित रेल लाइन का हुआ लोकार्पण

श्रीलंका में भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा पुनर्निमित एक महत्वपूर्ण रेल लाइन का आजलोकार्पण किया गया। श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में माहो से ओमनथाई तक की इस लाइन के पुनर्निर्माण पर 9 करोड़ 12 लाख 70 हजार डॉलर की लागत आई है। श्रीलंका के परिवहन मंत्री और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त ने इस वर्ष जनवरी में इस परियोजना की शुरुआत की थी। भारत ने इसके लिए श्रीलंका को आसान शर्तों पर ऋण दिया है। अनुराधापुरा से ओमनथाई तक की 48.5 किलोमीटर लंबी लाइन के पुनर्निर्माण का काम रिकॉर्ड छह महीने के समय में पूरा किया गया है। इससे जाफना और कोलंबो के बीच 15 जुलाई से सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी।

adda247

PNB SO Recruitment 2023 Notification Out for 240 Vacancies, Download PDF_80.1

FAQs

भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से दिल्ली भारत का सबसे बड़ा शहर है।