SSC CGL Result 2025: 12 लाख अभ्यर्थियों का इंतज़ार खत्म
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL Tier-1) 2025 का परिणाम 18 दिसंबर 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है।
यह परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि कुछ केंद्रों पर 14 अक्टूबर 2025 को री-एग्जाम भी कराया गया। Tier-1 परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को अब SSC CGL Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो भर्ती प्रक्रिया का अगला और निर्णायक चरण है।
नॉर्मलाइजेशन के बाद तय हुई कट-ऑफ, तीन अलग-अलग लिस्ट जारी
SSC ने स्पष्ट किया है कि चूंकि परीक्षा मल्टी-शिफ्ट में हुई थी, इसलिए नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू किया गया है। इसके बाद तीन अलग-अलग लिस्ट जारी की गई हैं:
- List-1: Junior Statistical Officer (JSO)
- List-2: Statistical Investigator Grade-II
- List-3: JSO और SI को छोड़कर अन्य सभी पद
Tier-1 में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार रहे:
UR – 30%, OBC/EWS – 25%, अन्य वर्ग – 20%
SSC CGL Tier-1 Cut-Off 2025 (हाइलाइट्स)
- JSO (List-1) UR Cut-Off: 153.46
- SI Grade-II (List-2) UR Cut-Off: 152.47
- Other Posts (List-3) UR Cut-Off: 136.83


कुल 1.30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को Tier-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि 49 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोका गया है और 5 उम्मीदवार डिबार किए गए हैं
SSC CGL Result 2025 PDF Download Link:
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL Result 2025 (Tier-1) का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। इस PDF में Tier-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर/नाम, पोस्ट-वाइज मेरिट लिस्ट और कैटेगरी-वाइज विवरण शामिल है। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर “Result” सेक्शन → CGL टैब में जाकर संबंधित Tier-1 Result PDF डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
| SSC CGL Result 2025 PDF Link |
|
| Result List | Download PDF |
| Writeup | Click to Download |
| List-1 | Click to Download |
| List-2 | Click to Download |
| List-3 | Click to Download |
SSC CGL Result 2025 PDF ऐसे करें चेक
- ssc.gov.in पर जाएं
- “Result” सेक्शन पर क्लिक करें
- CGL टैब चुनें
- Tier-1 Result PDF डाउनलोड करें
- Ctrl+F से रोल नंबर सर्च करें
SSC CGL Tier-2 परीक्षा जनवरी 2026 (Expected) में होगी। फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और सभी अभ्यर्थियों के अंक जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे


Rajasthan 4th Grade Result Score Card 20...
Bihar Jeevika Result 2025-26: कब जारी हो...
MPESB Police SI and Subedar Result 2026 ...



